BAN vs IRE ढाका टेस्ट में अचानक आया भूकंप! बीच में ही रोका गया मैच, क्या क्रिकेट इतिहास में पहली बार हुआ ऐसा?
BAN vs IRE 2nd Test: शुक्रवार, 21 नवंबर को मीरपुर के शेर-ए-बांग्ला नेशनल स्टेडियम, ढाका में बांग्लादेश और आयरलैंड के बीच चल रहे दूसरे टेस्ट मैच में एक अजीब घटना हुई। भूकंप के हल्के झटके महसूस होने के कारण मैच को थोड़े समय के लिए रोकना पड़ा। 5.7 तीव्रता वाले इन झटकों के कारण खिलाड़ियों और अंपायरों को सुरक्षा कारणों से खेल को रोकना पड़ा।
मैच के दौरान अचानक आया भूकंप (BAN vs IRE 2nd Test)
घटना के समय आयरलैंड की टीम अपनी दूसरी पारी में 55 ओवर में 165 रन पर 5 विकेट गंवा चुकी थी। क्रिकेट आयरलैंड ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर इस रुकावट की पुष्टि करते हुए पोस्ट किया गूडनेस। मामूली झटके/भूकंप के कारण यहां खेल रुक गया है। खिलाड़ियों को कोई नुकसान नहीं हुआ और सुरक्षा सुनिश्चित होने के बाद लगभग 30 सेकंड के भीतर खेल फिर से शुरू हो गया।

मैच पर पड़ा भूकंप का असर
बांग्लादेश मौसम विज्ञान विभाग ने बाद में पुष्टि की कि भूकंप के झटके ढाका और देश के कई अन्य हिस्सों में महसूस किए गए थे। राहत की बात यह रही कि स्टेडियम से किसी भी तरह के नुकसान या चोट की कोई खबर नहीं मिली। क्रिकेट मैचों को भूकंप के कारण पहली बार नहीं रोका गया है। इससे पहले साल 2022 के दौरान ऐसा देखने को मिल चुका है।
पहले भी हो चुका है ऐसा
त्रिनिदाद के क्वीन' पार्क ओवल में ज़िम्बाब्वे और आयरलैंड के बीच आईसीसी पुरुष अंडर-19 विश्व कप मैच के दौरान 5.2 तीव्रता का भूकंप आया था। उस समय आयरलैंड के स्पिनर मैथ्यू हम्फ्रीज़ गेंदबाजी कर रहे थे और कैमरे में तेज कंपन साफ देखा गया था, हालांकि तब खेल रुका नहीं था। भूकंप के बाद जब खेल फिर से शुरू हुआ, तो बांग्लादेशी स्पिनर तैजुल इस्लाम का दबदबा जारी रहा।
तीसरे दिन लंच से पहले तैजुल ने तीन गेंदों के भीतर दो विकेट लेकर आयरलैंड को 256/9 पर धकेल दिया। तैजुल ने स्टीफन डोहनी (46) को एक शानदार टर्न लेती गेंद पर आउट कर 81 रनों की छठी विकेट की साझेदारी तोड़ी। इसके दो गेंद बाद लेफ्ट-आर्म स्पिनर ने एंडी मैकब्राइन को शून्य पर बोल्ड करके पवेलियन भेज दिया। दूसरे छोर पर लोर्कन टकर ने दबाव का सामना किया और अपना चौथा टेस्ट अर्धशतक पूरा किया। आयरलैंड अभी भी फॉलो ऑन से बचने के लिए 4 रन पीछे है, जबकि वह मेजबान टीम से कुल 220 रन पीछे चल रहा है।












Click it and Unblock the Notifications