BAN vs IND: चोटिल तमीम इकबाल वनडे सीरीज से बाहर, लिटन दास होंगे टीम के कप्तान
बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने टीम घोषणा के कुछ ही घंटों बाद बताया कि तमीम इकबाल चोटिल हो गए हैं। उनकी जगह लिटन दास को टीम का नया कप्तान बनाया गया है।

Tamim Iqbal ruled out from ODI series भारत के खिलाफ 4 दिसंबर से शुरू हो रही 3 वनडे मैचों की सीरीज से पहले बांग्लादेश की टीम को एक बड़ा झटका लगा है। दरअसल, बांग्लादेश के कप्तान तमीम इकबाल चोट के कारण वनडे सीरीज से बाहर हो गए हैं। तमीम इकबाल की जगह लिटन दास को वनडे सीरीज के लिए टीम का कप्तान नियुक्त किया गया है। आपको बता दें कि तीन वनडे मैचों की सीरीज रविवार से ढाका में शुरू हो रही है। इस सीरीज के लिए शुक्रवार को ही टीम की घोषणा की गई थी।
प्रैक्टिस सेशन के दौरान चोटिल हुए तमीम इकबाल
टीम घोषणा के कुछ ही घंटों बाद बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड की ओर से यह जानकारी दी गई कि टीम के नियमित कप्तान तमीम इकबाल चोट के कारण वनडे सीरीज में नहीं खेल पाएंगे। उनकी जगह लिटन दास वनडे सीरीज में बांग्लादेश के कप्तान होंगे। बताया जा रहा है कि तमीम इकबाल बुधवार को ढाका में प्रैक्टिस सेशन के दौरान कमर में चोट खा बैठे थे। बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड की ओर से बताया गया है कि तमीम इकबाल का टेस्ट सीरीज में भी खेलना संदिग्ध है।
लिटन दास के पास नहीं है कप्तानी का अनुभव
आपको बता दें कि 28 साल के लिटन दास बांग्लादेश टीम के एक विस्फोटक बल्लेबाज हैं और 2015 की शुरुआत से वो अपनी टीम के टॉप स्कोरर रहे हैं, लेकिन उन्होंने कभी वनडे या फिर टेस्ट फॉर्मेट में टीम की कप्तानी नहीं की है। अंतरराष्ट्रीय कप्तानी के मामले में उनके पास सिर्फ न्यूजीलैंड के खिलाफ एकमात्र टी20 मैच में कप्तानी करने का अनुभव है, जो उन्होंने पिछले साल की थी।
बल्लेबाजी में लिटन दास अव्वल दर्ज के खिलाड़ी हैं। टी20 विश्व कप में भारत के खिलाफ उन्होंने विस्फोटक बल्लेबाजी करते हुए 27 गेंदों में 60 रन की पारी खेली थी।












Click it and Unblock the Notifications