BAN vs IND: बांग्लादेश में टीम इंडिया के साथ जुड़े जयदेव उनादकट, वीजा इश्यू के चलते जाने में हुई देरी

जयदेव उनादकट को भारतीय टेस्ट टीम में मोहम्मद शमी के चोटिल होने के बाद शामिल किया गया था। 12 साल बाद उनकी टेस्ट टीम में वापसी हुई थी, लेकिन वीजा संबंधी कारणों की वजह से वो यात्रा नहीं कर पाए थे।

jaydev unadkat

Jaydev Unadkat join indian team भारतीय टेस्ट टीम में 12 साल बाद वापसी करने वाले जयदेव उनादकट आखिरकार बांग्लादेश पहुंच गए हैं। गुरुवार को बीसीसीआई की ओर से इस बारे में जानकारी दी गई। बीसीसीआई ने अपने ट्विटर हैंडल पर लिखा, "हाय जयदेव उनादकट, टीम इंडिया में आपका स्वागत है।" आपको बता दें कि उनादकट वीजा वीजा संबंधी कारणों की वजह से अभी तक बांग्लादेश नहीं जा पाए थे, जिसकी वजह से उन्हें पहले टेस्ट मैच के लिए टीम से बाहर भी रहना पड़ा, लेकिन अब वो चट्टोग्राम में टीम के साथ जुड़ गए हैं।

2010 में उनादकट ने किया था डेब्यू

31 साल के जयदेव उनादकट अब दूसरे टेस्ट मैच के लिए टीम इंडिया के साथ जुड़ गए हैं। उन्हें टीम में तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी के चोटिल होने के बाद शामिल किया गया है। टेस्ट टीम में उनकी 12 साल बाद वापसी हुई है। उन्होंने 2010 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ अपना टेस्ट डेब्यू किया था और उसी के बाद से उन्हें दोबारा खेलने का मौका नहीं मिला था। अपने डेब्यू में उनादकट सुपर फ्लॉप रहे थे। इस मैच में भारत भी एक पारी और 25 रन से हार गया था।

विजय हजारे ट्रॉफी में किया अच्छा प्रदर्शन

पोरबंदर के जन्मे बाएं हाथ के तेज गेंदबाज जयदेव उनादकट ने भारत के लिए 7 वनडे और 10 टी20 मुकाबले खेले हैं। इसमें उन्होंने क्रमश: 8 और 14 विकेट लिए हैं। जयदेव उनादकट व्हाइट बॉल क्रिकेट में भी अपनी जगह पक्की करने में नाकाम रहे थे, लेकिन साल 2022 इस क्रिकेटर के लिए नए अवसर लेकर आया है। विजय हजारे ट्रॉफी में जयदेव उनादकट ने शानदार प्रदर्शन किया और 10 मैच में 19 विकेट लेकर टेस्ट टीम के लिए दावेदारी ठोक दी थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+