BAN vs IND: मैच जिताऊ पारी खेलने के सोशल मीडिया पर ट्रेंड हुए अश्विन, सहवाग ने शेयर किया फनी मीम

भारत की जीत में अहम योगदान देने के लिए आर अश्विन को मैन ऑफ दे मैच चुना गया। आपको बता दें कि अश्विन ने अपनी इस पारी के जरिए टेस्ट मैच में 3000 रन भी पूरे कर लिए।

R Ashwin trend on social Media

ढाका टेस्ट मैच में भारत ने बांग्लादेश को 3 विकेट से हराकर दो टेस्ट मैचों की सीरीज को 2-0 से अपने नाम कर लिया है। यह चौथा मौका है, जब भारत ने बांग्लादेश का टेस्ट सीरीज में क्लीन स्विप किया है। हालांकि भारत की बांग्लादेश पर यह जीत संघर्षपूर्ण रही। सिर्फ 145रन के लक्ष्य का पीछा कर रही भारतीय टीम ने 7 विकेट खोकर इस लक्ष्य को हासिल किया। श्रेयस अय्यर और रविचंद्रन अश्विन के बीच हुई अर्द्धशतकीय साझेदारी की बदौलत ही भारत को यह जीत मिल सकी।

अश्विन और अय्यर की साझेदारी ने जिताया मैच

टेस्ट मैच के चौथे दिन भारत ने जयदेव उनादकट, ऋषभ पंत और अक्षर पटेल के विकेट गंवाए, लेकिन आखिर में आर अश्विन और अय्यर के बीच 71 रनों की साझेदारी हुई, जिसकी बदौलत भारत ने यह टेस्ट मैच 3 विकेट से जीत लिया। अक्षर पटेल ने 69 गेंदों में 34 रन की पारी खेली। वहीं उनादकट 13 और ऋषभ पंत 9 रन बनाकर आउट हुए। आर अश्विन ने 62 गेंदों में 42 रन की नाबाद पारी खेली। वहीं श्रेयस अय्यर ने 46 गेंदों में 29 रन बनाए। अश्विन ने अपनी पारी में 4 चौके और एक छक्का जड़ा।

सोशल मीडिया पर ट्रेंड हुए अश्विन

भारत की जीत में अहम योगदान देने के लिए आर अश्विन को मैन ऑफ दे मैच चुना गया। आपको बता दें कि अश्विन ने अपनी इस पारी के जरिए टेस्ट मैच में 3000 रन भी पूरे कर लिए। टेस्ट मैच में अश्विन के नाम 400 विकेट भी हैं। सोशल मीडिया पर भी अश्विन ट्रेंड होना शुरू हो गए हैं। अश्विन की पारी को लेकर फैंस के जबरदस्त रिएक्शन आ रहे हैं। पूर्व क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग ने भी अश्विन को लेकर एक फनी मीम शेयर किया है और कहा है कि उनकी पारी अमेजिंग थी और अय्यर के साथ उनकी साझेदारी वंडरफुल थी। सूर्यकुमार यादव ने भी अश्विन की पारी को सराहा है।

अश्विन को लेकर सोशल मीडिया पर आ रहे रिएक्शन पर एक नजर

Recommended Video

    IND vs BAN: Ravichandran Ashwin को बिना Boundary जड़े कैसे मिले 7 रन? | वनइंडिया हिंदी *Cricket

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+