BAN vs AFG: आखिरी वनडे में जबरदस्त जीत के साथ बांग्लादेश ने बचाई लाज, अफगानिस्तान ने 2-1 से जीती सीरीज
बांग्लादेश क्रिकेट टीम (Bangladesh Cricket Team) ने अफगानिस्तान (Afghanistan Cricket Team) के खिलाफ अपना सूपड़ा साफ होने से बचाते हुए तीन मैचों की वनडे सीरीज का अंतिम मैच 7 विकेट से जीत लिया है।
अफगानिस्तान इस सीरीज को 2-1 से जीत चुका है। ये अफगानिस्तान का बांग्लादेश दौरा है जहां अब दो मैचों की टी20 सीरीज और खेली जानी बाकी है।

ये मुकाबला चट्टोग्राम के जहूर अहमद चौधरी स्टेडियम में हुआ और मेजबान टीम का जलवा पूरी तरह कायम रहा। बांग्लादेश ने इस बार कोई गलती नहीं करते हुए अफगानिस्तान को 45.2 ओर में सिर्फ 126 रनों पर ढेर कर दिया।
इसके जवाब में टाइगर्स ने यह टारगेट 23.3 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर हासिल करके अफगान लड़ाको को बुरी तरह से हराया। कंसिस्टेंसी कुछ ऐसी चीज है जो अफगानिस्तान को अभी सीखनी बाकी है।
ये भी पढ़ें- IND vs WI: वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले टीम इंडिया के सामने हैं ये तीन चिंताएं
अफगानिस्तान की ओर से अजमतुल्ला ही 71 गेंदों पर 56 रनों की पारी खेल सके। स्टार कीपर गुरबाज केवल 6, उभरते नए सुपर स्टार इब्राहिम जादरान 1, नबी 1 रनों पर ढेर हो गए। कप्तान शाहिदी ने 22 रनों की पारी खेली।
बांग्लादेश की ओर से शोरिफुल इस्लाम ने 9 ओवर में 21 रन देकर 4 विकेट लिए। तस्कीन अहमद ने 23 रन देकर 2 विकेट लिए। तैजुल इस्लाम को भी दो विकेट मिले। शाकिब ने 10 ओवर में 1 मेडन फेंककर 13 रन देकर 1 विकेट लिया।
आसान टारगेट के जवाब में बांग्लादेश ने मोहम्मद नईम बगैर खाता खोले गंवा दिया। नजमुल शंटो भी 11 रन पर आउट हुए। कप्तान लिटन दास ने 60 गेंदों पर नाबाद 53 रन बनाए। शाकिब ने 39 गेंदों पर 39 रनों की पारी खेली और तौहिद ह्रदय ने 19 गेंदों पर नाबाद 22 रन बनाए।
शोरिफुल को प्लेयर ऑफ द मैच और शृंखला का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी फजलहक फारूकी को घोषित किया गया।












Click it and Unblock the Notifications