Shahid Afridi: 'देश मांग रहा है भीख और ये कर रहा है 4 करोड़ का सांड कुर्बान', अफरीदी पर भड़के लोग

Shahid Afridi's Bull Cost rs 4 Crore: पूरे विश्व में कुर्बानी के पर्व यानी कि 'बकरीद' का त्योहार 29 जून को पूरे हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। आम से खास लोग सभी ने एक दूसरे को इस पर्व की शुभकामनाएं दी तो वहीं दूसरी ओर पूर्व पाकिस्तानी ऑलराउंडर शाहिद अफरीदी ने कुछ ऐसा कर डाला जिसके बाद लोग ट्रोलर्स के निशाने पर हैं और लोग जमकर उनकी आलोचना कर रहे हैं।

Shahid Afridi

खास बात ये है कि उनको ट्रोल करने वाले उन्हीं के वतन के लोग हैं, जिनके कमेंट्स पर अब दूसरे देशों के लोग भी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। दरअसल उन्होंने कुर्बानी के लिए एक ऐसा सांड दिया जिसकी कीमत चार करोड़ थी। हालांकि उन्होंने कहा कि 'ये गरीबों के लिए है।'

'चार करोड़ का सांड कुर्बान करने का क्या मतलब है?'

लेकिन इसके बाद वो सोशल मीडिया पर घिर गए और लोगों ने सवाल खड़े किए 'जिस पाकिस्तान में लोग आटा-दाल के लिए तरस रहे हैं वहां पर चार करोड़ का सांड कुर्बान करने का क्या मतलब है?' तो किसी ने लिखा कि 'पूरा देश भीख मांग रहा है और ये करोड़ों का सांड कुर्बान कर रहा है, पाकिस्तान का कुछ नहीं हो सकता है।'

अफरीदी का वायरल हुआ सांड के साथ वीडियो

मालूम हो कि अफरीदी अपने इस सांड के साथ अपने गार्डन में टहलते हुए भी एक वीडियो में दिखाई दिए थे, जिसके वायरल होत ही वो लोगों के निशाने पर आ गए। उनके मुल्क के ही लोगों ने पहले उन्हें ट्रोल करना शुरु किया जिसके बाद तो सोशल मीडिया पर कमेंट्स की बाढ़ ही आ गई।

जानवर की कुर्बानी को ही गलत ठहराया

लोगों ने अफरीदी के लिए काफी आपत्तिजनतक बातें लिखी हैं। कुछ लोगों ने जानवर की कुर्बानी को ही गलत ठहराया है तो वहीं कुछ लोगों ने अफरीदी को 'बॉयकॉट' और अनफॉलो करने को कहा है।

भज्जी-युवी भी लोगों के निशाने पर

यही नहीं अफरीदी के चलते कुछ लोगों ने देश के पूर्व स्टार खिलाड़ी युवराज सिंह और हरभजन सिंह को भी लपेटा है क्योंकि इन दोनों ने लोगों से अफरीदी के NGO को सपोर्ट करने की बात कही थी और इसलिए ये दोनों भी लोगों के गुस्से के हत्थे चढ़ गए। लोगों ने अफरीदी के एनजीओ को बंद करने की मांग की है।

अफरीदी पर कम नहीं हो रहा है लोगों का गुस्सा

इस वक्त सोशल मीडिया पर अफरीदी ही लोगों के निशाने पर हैं। खैर इस बवाल के बीच ही अफरीदी ने गुरुवार को लोगों को ईद उल अदा की मुबारकबाद भी दी थी।

पाकिस्तान के लिए 398 वनडे मैच खेले हैं

आपको बता दें कि अक्सर अपने विवादित बयानों की वजह से सुर्खियों में रहने वाले अफरीदी की गिनती विश्व के बेहतरीन क्रिकेट खिलाड़ियों में होती है। 1996 से लेकर 2015 के बीच क्रिकेट खेलने वाले शाहिद अफरीदी ने पाकिस्तान के लिए 398 वनडे मैच, 27 टेस्ट और 99 टी 20 खेले हैं।

37 गेंदों में जड़ा था पहला तूफानी शतक

वनडे मैचों में उन्होंने 8064 रन बनाए हैं, जिसमें 6 शतक शामिल हैं। उन्होंने अपना पहला शतक 1996 में श्रीलंका के खिलाफ 37 गेंदों में जड़ा था जिसे कि मीडिया ने 'तूफानी शतक' का नाम दिया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+