PAK vs ENG: बाबर आज़म का शर्मनाक प्रदर्शन, घटिया गेंद पर आउट होकर लौटे, देखें वीडियो
PAK vs BAN: बांग्लादेश और इंग्लैंड के बीच टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला काफी मुश्किल से शुरू हुआ। बारिश और गीले आउटफील्ड की वजह से मुकाबले के दो सेशन खराब हो गए और अंत में खेल शुरू हुआ। बांग्लादेश ने पाकिस्तानी टीम को पहले बैटिंग करने के लिए आमंत्रित किया।
पहले बैटिंग करने के लिए आई पाक टीम को बाबर आज़म ने काफी निराश किया। उनका प्रदर्शन बेहद खराब रहा और फैन्स को भी इससे काफी ज्यादा निराशा हुई है। बाबर आज़म इस तरह से आउट होकर गए, जिसकी किसी ने कल्पना भी नहीं की होगी।

शोरिफुल इस्लाम ने बाबर आज़म को आउट करते हुए वापस पवेलियन भेज दिया। आजम महज दो गेंदों का सामना कर चलते बने। शोरिफुल की लेग स्टम्प पर जाती हुई गेंद को उन्होंने फ्लिक का प्रयास किया लेकिन किनारा लेकर गेंद कीपर की तरफ चली गई।
विकेट के पीछे मुस्तैदी से खड़े लिटन दास ने कोई गलती नहीं करते हुए एक धाकड़ कैच लिया। अपने बाएँ तरफ लिटन दास ने गोता मारते हुए एक हाथ से ही यह कैच पकड़ लिया और पूर्व कप्तान को वापस जाने पर मजबूर कर दिया। खुद बाबर को भी समझ नहीं आया कि कुछ ऐसा भी होने वाला है। वह दो गेंद खेलकर बिना खाता खोले आउट होकर चले गए।
इससे पहले बारिश के कारण मुकाबला शुरू नहीं हो पाया। टॉस के लिए निर्धारित समय पर बारिश ने खलल डाल दिया और अम्पायर निरीक्षण करते रहे। बारिश रुकने के बाद मैदान को ठीक करने में भी समय लग गया। ग्राउंड स्टाफ ने काफी मेहनत की।
ऐसा लग रहा था कि शायद आज के दिन का खेल नहीं हो पाएगा लेकिन बाद में ग्राउंड ठीक कर दिया गया और इसे खेलने के लायक बनाया गया। टॉस करने पर बांग्लादेश ने इसे जीता और गेंदबाजी करने का फैसला लेते हुए मेजबान टीम को बैटिंग के लिए आमंत्रित किया।












Click it and Unblock the Notifications