बाबर आज़म हारकर भी बन गए सिकंदर, न्यूजीलैंड में इतिहास रच कोहली-रोहित के क्लब में हुए शामिल

Babar Azam: न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टी20 मैच के दौरान पाकिस्तानी टीम को हार का सामना करना पड़ा। इसके बाद भी पूर्व कप्तान बाबर आज़म एक रिकॉर्ड बनाने में सफल रहे। वह एक खास क्लब में शामिल हो गए। बाबर आज़म ने अर्धशतक जमाया लेकिन टीम पराजित हो गई।

कीवी टीम के सामने 227 रनों के बड़े लक्ष्य का सामना करते हुए पाकिस्तान ने रन बनाए लेकिन अंत में हार मान ली। बाबर आज़म ने 35 गेंदों का सामना करते हुए 57 रनों का स्कोर बनाया। इस पारी के बाद बाबर आज़म अहम क्लब का हिस्सा बन गए।

babar azam

बाबर आज़म ने टीम को संभालते हुए तेजी से बैटिंग की। टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में बाबर आज़म के 3500 रन पूरे हो गए हैं। उनसे पहले विराट कोहली और रोहित शर्मा ने भी यह कारनामा किया था। इस तरह बाबर ने एक खास क्लब जॉइन कर लिया है।

टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 3500 रनों का आंकड़ा सिर्फ चार ही बल्लेबाज हासिल कर पाए हैं। उनमें रोहित शर्मा और विराट कोहली के अलावा न्यूजीलैंड से मार्टिन गप्टिल का नाम शामिल है। बाबर आज़म ने सबसे ज्यादा टी20 अंतरराष्ट्रीय रन बनाने के मामले में मार्टिन गप्टिल को पीछे छोड़ नम्बर तीन की कुर्सी हासिल कर ली है।

टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में बाबर आज़म का रिकॉर्ड अच्छा है। उनके बल्ले से ये रन 105 मैचों में आए हैं। इस दौरान उनका औसत 42 से ऊपर का रहा है। न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 मैच बाबर आज़म द्वारा कप्तानी छोड़ने के बाद पहला मुकाबला था।

पाकिस्तानी टीम के लिए इस मुकाबले में कप्तान शाहीन अफरीदी थे। अफरीदी को कुल 3 विकेट हासिल हुए लेकिन वह महंगे भी साबित हुए। अफरीदी को 4 ओवरों में कुल 46 रन पड़े। इनमें से एक ओवर में ही उनको 24 रन जड़े गए थे। इस तरह वह अपनी कप्तानी में पिटे भी और मैच भी हारे।

टी20 अंतरराष्ट्रीय में सबसे ज्यादा रन

बल्लेबाज रन देश
विराट कोहली 4008 भारत
रोहित शर्मा 3853 भारत
बाबर आज़म 3538 पाकिस्तान
मार्टिन गप्टिल 3531 न्यूजीलैंड
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+