बाबर आजम ने बनाया ऐसा रिकॉर्ड, जिसे कोहली-रोहित कभी नहीं छू पाएंगे, इंग्लैंड में जाकर मचाई तबाही

Babar Azam: खराब बैटिंग के कारण बाबर आजम की लगातार आलोचना होती रही है लेकिन इस बार उनका बल्ला चल गया। इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे टेस्ट मैच की दूसरी पारी में बाबर आजन ने शानदार बैटिंग की और वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप का एक शानदार रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया।

इंग्लैंड के खिलाफ इस मैच में बाबर आजम (76 रन) ने भले ही शतक नहीं लगाया लेकिन उनके नाम एक ऐसा कीर्तिमान जरूर दर्ज हो गया, जिसमें विराट कोहली और रोहित शर्मा उनसे पीछे रह गए। बाबर WTC में कप्तान के तौर पर 2000 रन बनाने वाले सिर्फ चौथे बल्लेबाज बन गए हैं।

babar azam

WTC में कप्तान के तौर पर सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड इंग्लैंड के जो रूट के नाम है। उन्होंने 66 पारियों में 3060 रन बनाए हैं। दूसरे नंबर पर इंग्लैंड के ही बेन स्टोक्स हैं, जिनके नाम 2182 रन दर्ज हैं। श्रीलंका के दिमुथ करुणारत्ने ने कप्तान के तौर पर 2160 रन बनाए, जबकि बाबर आजम अब 41 पारियों में 2015 रन के साथ इस सूची में चौथे स्थान पर पहुंच गए हैं।

दिलचस्प बात यह है कि बाबर के नाम इस सूची में शामिल खिलाड़ियों के बीच सबसे बेहतर बल्लेबाजी औसत भी दर्ज है। उन्होंने कप्तान रहते हुए WTC में 53.02 की औसत से रन बनाए हैं।

विराट कोहली और रोहित शर्मा से भी आगे

इस सूची में भारत के विराट कोहली छठे स्थान पर हैं। कोहली ने WTC में कप्तान के तौर पर 37 पारियों में 1349 रन बनाए हैं। वहीं रोहित शर्मा के नाम 42 पारियों में 1254 रन हैं। बाबर के खाते में कप्तान के तौर पर WTC में 4 शतक और 24 अर्धशतक भी हैं। उनका सर्वोच्च स्कोर 196 रन रहा है। यानी कप्तानी के दबाव के बीच बाबर ने कई मौकों पर पाकिस्तान की बल्लेबाजी को संभालने का काम किया है।

जो रूट नंबर वन पर काबिज

जो रूट के 3060 रन अभी इस सूची में सबसे आगे हैं लेकिन बाबर आजम का 2000 रन का आंकड़ा पार करना उनके लिए एक बड़ी व्यक्तिगत उपलब्धि है। खासकर इसलिए क्योंकि वह विराट कोहली और रोहित शर्मा जैसे भारतीय कप्तानों से आगे निकल चुके हैं। रोहित और विराट तो अब टेस्ट से रिटायर हो गए हैं, इस वजह से बाबर हमेशा उनसे आगे ही रहेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+