बाबर ने कहा IPL से बेहतर BBL है, भड़कते हुए भारतीय फैन्स ट्विटर पर बोले 'अंगूर खट्टे हैं'
पीएसएल में पेशावर जाल्मी के लिए खेल रहे बाबर आज़म एक पॉडकास्ट में बातचीत कर रहे थे और उन्होंने बिग बैश लीग को बेहतर बताया।

Babar Azam chose BBL over IPL: बाबर आज़म ने आईपीएल और बिग बैश लीग में से बेस्ट लीग के बारे में प्रतिक्रिया दी, तो भारतीय फैन्स के निशाने पर आ गए। बाबर आज़म ने सोचा भी नहीं होगा कि उनके बयान की वजह से ट्विटर पर लोग उनको ट्रोल कर देंगे। एक बातचीत के दौरान बाबर आज़म से बेस्ट लीग चुनने के लिए कहा गया था और उन्होंने भारतीय लीग को नहीं चुना।
ट्विटर एक वीडियो भी वायरल हुआ है। बाबर आज़म पेशावर जाल्मी के पॉडकास्ट पर आईपीएल की जगह बिग बैश लीग को चुनते हैं। इसे लेकर बाबर आज़म तर्क देते हैं कि ऑस्ट्रेलिया में परिस्थितियां अलग हैं। वहां की पिचें काफी तेज होती हैं और आप कई चीजें सीख सकते हैं। आईपीएल में आपको खेलने के लिए एशियाई परिस्थितियां ही मिलती हैं।
सोशल मीडिया पर बाबर आज़म का कमेन्ट वायरल होने के बाद भारतीय फैन्स ने उनके ऊपर तंज़ कसे और ट्रोल भी किया। भारतीय फैन्स ने ट्विटर पर बाबर आज़म को कहा कि अंगूर खट्टे हैं। उनका कहना था कि आईपीएल में खेलने का मौका नहीं मिल रहा इसलिए बिग बैश लीग को चुन लिया। गौरतलब है कि बाबर आज़म पाकिस्तान सुपर लीग में पेशावर जाल्मी का नेतृत्व करते हैं। पेशावर के लिए खेलते हुए इस सीजन बाबर आज़म ने बल्ले से उम्दा खेल का प्रदर्शन किया है। उन्होंने एक शतकीय पारी भी खेली है।
भारतीय लीग आईपीएल में भी पाकिस्तानी क्रिकेटर खेले हैं लेकिन वे काफी लम्बे समय पहले खेले थे। साल 2008 में आईपीएल शुरू होने पर उस सीजन पाकिस्तान के क्रिकेटर आईपीएल का हिस्सा थे लेकिन बाद में उनको खेलने का मौका नहीं मिला। मुंबई में हुए आतंकी हमले के बाद पाकिस्तानी खिलाड़ियों को आईपीएल में खेलने का अवसर नहीं मिला। शुरुआती सीजन में खेलने वाले खिलाड़ियों में कामरान अकमल, सोहेल तनवीर जैसे खिलाड़ियों को खेलने का मौका मिला था।












Click it and Unblock the Notifications