Asia Cup: बाबर आज़म के नाम बड़ी उपलब्धि, बतौर कप्तान एशिया कप में यह कीर्तिमान बनाया
Babar Azam: एशिया कप के पहले ही मुकाबले में पाकिस्तानी बल्लेबाजों ने धमाका कर दिया। नेपाल के गेंदबाजों की जमकर धुनाई कर डाली। बाबर आज़म ने अपने वनडे करियर का 19वां शतक जमा दिया। एशिया कप में बतौर कप्तान उनके नाम एक बेहतरीन रिकॉर्ड दर्ज हो गया।
बाबर आजम ने 151 रनों की पारी खेली थी। बतौर कप्तान एशिया कप में 150 रन बनाने वाले वह पहले खिलाड़ी बन गए हैं। बाबर आज़म ने एक खास मामले में विराट कोहली के क्लब को जॉइन कर लिया। एशिया कप में 150 रन बनाने वाले वह दूसरे क्रिकेटर बन गए।

विराट कोहली के नाम एशिया कप में 183 रनों का रिकॉर्ड है। पाकिस्तान के खिलाफ साल 2012 में विराट कोहली ने ये रन बनाए थे। बाबर आज़म दूसरे ऐसे क्रिकेटर बन गए हैं जो 150 का स्कोर हासिल करने में सफल रहे हैं। एशिया कप में बतौर कप्तान सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड कोहली के नाम था। 2014 में बांग्लादेश के खिलाफ उनके बल्ले से 136 रन आए थे।
सौरव गांगुली ने 2000 में बांग्लादेश के खिलाफ बैटिंग करते हुए 135 रनों की नाबाद पारी खेली थी। इस तरह टॉप तीन कप्तानों में दो भारतीय नाम हैं। बाबर आज़म इस लिस्ट में टॉप पर शामिल हैं। नेपाल के खिलाफ मुकाबले में बाबर आज़म ने और भी कुछ रिकॉर्ड अपने नाम किये।
आजम ने वनडे क्रिकेट में अपना 19वां शतक पूरा कर लिया। वह सबसे तेज 19 शतक जड़ने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। 102 पारियों में बाबर आज़म ने यह कीर्तिमान हासिल किया। हाशिम अमला ने 104 पारियां खेलकर इतने शतक जमाए थे। बाबर आज़म के लिए यह बड़ा रिकॉर्ड है।












Click it and Unblock the Notifications