अफगानिस्तान टी20 सीरीज के लिए पाकिस्तानी टीम का ऐलान, बाबर और रिजवान समेत कई सीनियर प्लेयर बाहर
अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज का आगाज 25 मार्च से होगा। इस सीरीज के लिए टीम की घोषणा कर दी गई है। बाबर और रिजवान को इस सीरीज के लिए आराम दिया गया है।

अफगानिस्तान के खिलाफ 25 मार्च से शुरू होने वाली तीन टी20 मैचों की सीरीज के लिए पाकिस्तान की टीम का ऐलान कर दिया गया है। इस टीम से बाबर आजम, मोहम्मद रिजवान, शाहीन शाह अफरीदी, फखर जमां और हारिस राऊफ जैसे सीनियर खिलाड़ियों को आराम दिया गया है। वहीं शादाब खान इस टीम के कप्तान बनाए गए हैं। इसके अलावा लेफ्ट आर्म स्पिनर इमाद वसीम की करीब एक साल बाद टी20 टीम में वापसी हुई है। इमाद ने आखिरी टी20 मुकाबला नवंबर 2021 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेला था।
PSL 2023 के स्टार खिलाड़ियों को मिला मौका
अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए पाकिस्तानी टीम में पीएसएल 2023 के स्टार प्लेयर सईम अयूब और इहसानुल्लाह को पहली बार राष्ट्रीय टीम में जगह मिली है। हारून रशीद की अध्यक्षता वाली सीनियर सेलेक्शन कमेटी ने वर्कलोड और खिलाड़ी रोटेशन के प्रबंधन पर एक नई नीति बनाई है। अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज आईसीसी के फ्यूचर टूर प्रोग्राम का हिस्सा नहीं होने के कारण सेलेक्टर्स ने अपनी नई योजना को आजमाने का मौका दिया जाए। पीसीबी प्रमुख नजम सेठी ने टीम की घोषणा करते हुए कहा है कि हम इस सीरीज के जरिए हमारे यंग खिलाड़ियों का परीक्षण करेंगे, हम इस सीरीज में हारने की बात को लेकर चिंतित नहीं हैं, इसलिए सीनियर खिलाड़ियों को आराम दिया गया है।
अफगानिस्तान टी20 सीरीज के लिए पाकिस्तान की टीम
शान मसूद, आजम खान, फहीम अशरफ, साइम अयूब, इफ्तिकार अहमद, इसनुल्लाह, मोहम्मद हैरिस, शादाब खान, मोहम्मद वसीम, अब्दुल्ला शफीक, मोहम्मद नवाज, नसीम शाह, तैयब ताहिर, इमाद वसीम, जमान खान
रिजर्व प्लेयर: अबरार अहमद, हसीबुल्लाह, ओसामा मीर
टी20 सीरीज का पूरा शेड्यूल
25 मार्च- पहला टी20
27 मार्च- दूसरा टी20
29 मार्च- तीसरा टी20












Click it and Unblock the Notifications