अफगानिस्तान टी20 सीरीज के लिए आराम लेने के मूड में नहीं हैं बाबर और रिजवान, शाहीन अफरीदी हो सकते हैं कप्तान

अफगानिस्तान के खिलाफ पाकिस्तान को 25 मार्च से टी20 सीरीज खेलनी है, जिसके लिए टीम का ऐलान होना बाकि है। माना जा रहा है कि रिजवान और बाबर को इस सीरीज से ब्रेक दिया जा सकता है।

Mohammad Rizwan and Babar Azam

अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए पाकिस्तान की टीम में बदलाव की संभावना काफी दिनों से जताई जा रही है। संभावना ऐसी थी कि इस टी20 सीरीज के लिए बाबर आजम और मोहम्मद रिजवान समेत कई सीनियर खिलाड़ियों को आराम दिया जा सकता है और तेज गेंदबाज शाहीन अफरीदी को टीम का कप्तान घोषित किया जा सकता है, लेकिन अब खबरें हैं कि बाबर और रिजवान दोनों ही आराम लेने के मूड में नहीं हैं। पाकिस्तानी मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, 25 मार्च से अफगानिस्तान के खिलाफ शुरू हो रही टी20 सीरीज के लिए बाबर और रिजवान आराम लेने में कोई दिलचस्पी नहीं दिखा रहे हैं।

बाबर और रिजवान को दिया जा सकता है आराम!

पाकिस्तानी मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, हारून रशीद की अगुआई वाला पीसीबी का सेलेक्शन पैनल बाबर आर रिजवान समेत कुछ सीनियर खिलाड़ियों को आराम देने के प्रस्ताव पर विचार कर रहा है। रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि बाबर की जगह टी20 की कप्तानी शाहीन अफरीदी को सौंपी जा सकती है। हालांकि बाबर और रिजवान के करीबियों का मानना है कि वो दोनों खिलाड़ी ही इस सीरीज से आराम लेने के लिए इच्छुक नहीं हैं। हालांकि अभी पीसीबी के किसी अधिकारी ने बाबर या रिजवान से इस बारे में कोई बातचीत नहीं की है। यह दोनों खिलाड़ी अभी पीएसएल खेल रहे हैं।

पाकिस्तान-अफगानिस्तान टी20 सीरीज का शेड्यूल

आपको बता दें कि अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड (एसीबी) और पीसीबी की संयुक्त सहमति के बाद इस सीरीज के शेड्यूल में बदलाव किया गया है। पहले यह सीरीज 25 मार्च से शुरू होनी थी और बाद के दो मैच 27 और 29 मार्च को खेले जाने थे, लेकिन अब शेड्यूल में बदलाव की वजह से सीरीज का आगाज 24 मार्च से होगा और आगे के दो मुकाबले 26 और 27 मार्च को खेले जाएंगे। सीरीज के तीनों मैच शारजाह में खेले जाएंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+