NZ vs PAK: बाबर आज़म की आज़म खान से मैदान पर जोरदार टक्कर और फिर..., वीडियो तेजी से वायरल
Pakistan vs New Zealand: कप्तानी से हटाए जाने के बाद बाबर आज़म रिलेक्स नज़र आ रहे हैं और उनका प्रदर्शन भी अच्छा रहा है। हालांकि रेड बॉल क्रिकेट में वह अब तक अच्छा करने में नाकाम रहे हैं। सफेद गेंद क्रिकेट में टी20 सीरीज के दौरान न्यूजीलैंड दौरे पर लगातार उनका बल्ला चला है।
न्यूजीलैंड के खिलाफ ऑकलैंड में खेले गए पहले टी20 मुकाबले में बाबर आज़म ने धमाकेदार फिफ्टी जड़ी थी लेकिन जीत नहीं दिला पाए। इसके बाद दूसरे मैच में भी कुछ ऐसा ही देखने को मिला। बाबर आज़म एक बार फिर से अर्धशतक जड़ने के बाद आउट हो गए और टीम हार गई।

बाबर आज़म का फनी रूप देखने को मिला है। वह विकेटकीपर आज़म खान के साथ टकरा जाते हैं। दोनों एक दूसरे की बॉडी का साइड पार्ट हवा में उछलते हुए टकराते हुए नज़र आते हैं। इस दौरान आजम खान भी खुश दिखाई देते हैं। बाबर आज़म का वीडियो वायरल हुआ है।
न्यूजीलैंड में टी20 सीरीज के दौरान बतौर विकेटकीपर खेलने के लिए आजम खान को मौका दिया गया है लेकिन वह उम्मीद के अनुरूप प्रदर्शन नहीं कर पाए हैं। हालांकि वह तूफानी बैटिंग करते हैं लेकिन कीवी कंडीशंस में शायद वह अभी तक खुद को सेटल नहीं कर पाए हैं। न्यूजीलैंड के खिलाफ अब तक खेले गए दोनों मैचों में पाकिस्तानी टीम को हार का सामना करना पड़ा है। सीरीज में अभी तीन मैच और बचे हुए हैं।












Click it and Unblock the Notifications