Babar Azam का लड़की के साथ वीडियो और बातचीत की रिकॉर्डिंग हुई लीक, सोशल मीडिया पर आया भूचाल
बाबर आज़म की आवाज जैसी एक रिकार्डिंग सामने आई है। इसके अलावा एक वीडियो भी लीक हुआ है। बताया गया है कि इसमें बाबर आज़म हैं।

Babar Azam Private Photos leaked: पाकिस्तान के कप्तान बाबर आज़म वर्ल्ड क्रिकेट में एक अलग स्थान रखते हैं। शानदार फॉर्म के धनी बाबर आजम तीनों फॉर्मेट में बेहतरीन बल्लेबाजी के लिए जाने जाते हैं। हालांकि उनकी कप्तानी अच्छी नहीं रही है लेकिन व्यक्तिगत प्रदर्शन उनका हर बार शानदार रहता है। बाबर आजम एक बार फिर से सुर्खियों में हैं लेकिन वह नेगेटिव कारणों से चर्चा में आए हैं।
रविवार को बाबर आजम की कुछ निजी फोटो और कथित वॉइस रिकॉर्डिंग सोशल मीडिया पर लीक कर दी गई थी। फोटो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही थी और अब बाबर आज़म के समर्थन में उनके फैंस उतर आए हैं। फैन्स का कहना है कि यह सब बाबर आज़म की इमेज खराब करने के लिए जानबूझकर किया जा रहा है। बाबर आजम को नीचा दिखाने के लिए इस तरह की चीजें सोशल मीडिया पर फैलाई जा रही हैं।
हालांकि बाबर आजम की तरफ से इन सब बातों पर किसी भी तरह की कोई प्रतिक्रिया नहीं देखने को मिली है। बताया जा रहा है कि बाबर आजम को हनीट्रैप से फंसाया गया है। सोशल मीडिया पर दावा किया गया है कि एक लड़की से वीडियो चैट में दिखाई देना वाला इन्सान बाबर आज़म है। चैट का स्क्रीनशॉट भी सोशल मीडिया पर काफी देखने को मिल रहा है।
घरेलू सरजमीं पर पाकिस्तानी टीम का प्रदर्शन लगातार खराब हुआ है। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज में हारने के बाद पाकिस्तान को इंग्लैंड ने T20 सीरीज में हराया था। इसके बाद एक बार फिर से इंग्लैंड की टीम टेस्ट सीरीज के लिए पाकिस्तान दौरे पर आई और मेजबानों को 3-0 से हरा दिया। न्यूजीलैंड की टीम ने भी पाकिस्तान में बेहतरीन प्रदर्शन किया और दोनों टीमों के बीच दो टेस्ट मैचों की सीरीज 0-0 पर ड्रॉ रही थी। इसके बाद न्यूजीलैंड ने एकदिवसीय सीरीज में पाकिस्तान को 2-1 से पराजित कर दिया।












Click it and Unblock the Notifications