घर का भेदी लंका ढाए.. ऑस्ट्रेलिया में टी20 विश्वकप जीतने के लिए पाकिस्तान ने चली ये बड़ी चाल

इस साल के आखिरी में ऑस्ट्रेलिया में टी20 विश्वकप 2022 खेला जाना है। इसके लेकर सभी टीमें अपनी-अपनी तैयारियों में जुटी हुई हैं।

नई दिल्ली, 9 सितंबर: इस साल के आखिरी में ऑस्ट्रेलिया में टी20 विश्वकप 2022 खेला जाना है। इसके लेकर सभी टीमें अपनी-अपनी तैयारियों में जुटी हुई हैं। इस बीच शुक्रवार को पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने घोषण की कि आगामी विश्वकप के लिए ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज क्रिकेटर मैथ्यू हेडन पाकिस्तान टीम के मेंटर होंगे। 2021 टी20 विश्वपक में पाकिस्तान में लीग मैचों में भारत, न्यूजीलैंड, अफगानिस्तान, स्कॉटलैंड और नामीबिया को मात दी थी। हेडन 15 अक्टूबर को ब्रिस्बेन में टीम से जुड़ेंगे।

Matthew Hayden

वह बेहतर ढ़ग से समझते हैं
पीसीबी अध्यक्ष रमीज राजा ने कहा, मैं मैथ्यू हेडन का पाकिस्तान पाकिस्तान टीम से जुड़ने पर स्वागत करता हूं। वह दुनिया भर में अपने खेल के लिए जाने जाते हैं। वह ऑस्ट्रेलिया की परिस्थितियों को काफी बेहतर ढ़ग से समझते हैं। पाकिस्तानी टीम को उनके अनुभव का लाभ मिलेगा। मुझे विश्वास है कि उनके जुड़ने से विश्वकप और ऑस्ट्रेलिया दौरों के लिए पाकिस्तानी क्रिकेटर्स को काफी फायदा मिलेगा। पीसीबी अध्यक्ष ने कहा कि मैं बैंक अल फलाह का आभार व्यक्त करना चाहता हूं जिन्होंने एक बार फिर इस नियुक्ति पर हमारे साथ भागीदारी की है और आशा है कि वे पीसीबी से जुड़े रहेंगे।

अपने अनुभव शेयर करूंगा
वहीं मैथ्यू हेडन ने कहा मैं ऑस्ट्रेलिया में आईसीसी मेंस टी20 विश्वकप के लिए पाकिस्तान टीम को मेंटर बनने को लेकर काफी उत्साहित हूं। मैं फिर से उनके कल्चर में शामिल होने और वन नेशन वन पैशन की भावना को महसूस करने का इंतजार नहीं कर सकता। मैंने देखा है कि पाकिस्तान एशिया कप 2022 में कैसा प्रदर्शन कर रहा है और रविवार को उन्होंने भारत को हराया, पाकिस्तान की यह जीत काफी शानदार थी। मुझे लगता है कि ऑस्ट्रेलिया में बल्लेबाजी और गेंदबाजी के दृष्टिकोण से परिस्थितियां पाकिस्तान के अनुकूल होंगी। मुझे यकीन है कि विश्वकप में पाकिस्तान शानदार प्रदर्शन करेगा। मैं अपने ऑस्ट्रेलिया के सभी अनुभवों को पाक टीम के साथ शेयर करूंगा और यह मेरे लिए सौभाग्य की बात होगी। मैं अब पाकिस्तान के ड्रेसिंग रूम में वापस आने का इंतजार नहीं कर सकता।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+