ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर अमांडा वेलिंग्टन ने पिंक साड़ी में ढहाया कहर, इंटरनेट पर लोगों को दिवाना बना रही है फोटो
अमांडा वेलिंग्टन ने सोशल मीडिया पर अपनी एक तस्वीर शेयर की है, जिसने हलचल मचा दी है। इस फोटो में अमांडा साड़ी पहने हुए नजर आ रही हैं।

ऑस्ट्रेलिया महिला क्रिकेट टीम की खिलाड़ी अमांडा वेलिंग्टन का नाम आप अभी तक भूले नहीं होंगे। टीम इंडिया के विस्फोटक बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव की एक पोस्ट पर उन्होंने जो चुटकी ली थी, उसके बाद से अमांडा वेलिंग्टन इंडिया में काफी फेमस हो गई थीं। इन दिनों अमांडा वेलिंग्टन ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ भारत दौरे पर हैं, जहां वो भारतीय संस्कृति में रंगी हुई नजर आ रही हैं।
अमांडा ने साड़ी पहने हुए फोटो की शेयर
दरअसल, अमांडा वेलिंग्टन ने सोशल मीडिया पर अपनी एक तस्वीर शेयर की है, जिसने हलचल मचा दी है। इस फोटो में अमांडा साड़ी पहने हुए नजर आ रही हैं। अमांडा की इस तस्वीर ने लोगों का दिल जीत लिया है। इस तस्वीर में अमांडा ने साड़ी को लेकर अपना प्यार का इजहार किया है। अमांडा ने इस फोटो में पिंक कलर की साड़ी पहनी हुई है। फोटो के साथ अमांडा ने लिखा है- तो मैंने साड़ी खरीद ली है। अब मुझे ये पता करना है कि इसे पहनते कैसे हैं।
आपको बता दें कि अमांडा वेलिंग्टन ने दो दिन पहले एक ट्वीट कर यह बताया था कि उन्होंने एक साड़ी खरीदी है और वो इसे पहनने के तरीके पर काम कर रही हैं। अमांडा की साड़ी पहने हुई तस्वीर को भारतीय प्रशंसकों ने काफी पसंद किया है। उनकी तस्वीर को अभी तक 65 हजार से अधिक लोगों ने लाइक किया है, जबकि 2 हजार से अधिक लोगों ने इस फोटो को रिट्वीट किया है। अमांडा की यह मिरर सेल्फी लोगों को काफी पसंद आ रही है।
अमांडा वेलिंग्टन की इस फोटो पर यूजर्स ने प्यारे-प्यारे रिएक्शन देने शुरू कर दिए हैं। एक यूजर ने कहा है, "ब्यूटीफुल। गॉड ब्लेस यू।" एक यूजर ने गेंदबाज को साड़ी ड्रेपिंग स्किल्स की कुछ सलाह दी। उसने कहा, "अच्छा, आपने अपनी पूरी कोशिश की। सुनिश्चित करें कि सभी प्लेट्स एक समान रहें। आप जितने प्लेट्स बनाएंगी उतनी साड़ी अच्छी लगेगी। प्लीट्स एक समान स्थिति में हैं। जितने प्लीट्स बनाएं उतने अच्छे लगते हैं।
एक अन्य यूजर ने कहा है कि मैदान पर अपनी लेग स्पिन से किसी भी बल्लेबाज को फंसाने वाली गेंदबाज मैदान के बाहर एक सुंदर साड़ी भी बांध सकती है। एक अन्य यूजर ने लिखा है, 'आप भारतीय साड़ी में एकदम रानी लग रही हैं।"
आपको बता दें कि कुछ दिनों पहले अमांडा ने अपने हाथों पर मेहंदी लगाते हुए की एक फोटो भी शेयर की थी, जिसमें चांद भी बना था।












Click it and Unblock the Notifications