Aus vs WI ODI Dream 11: ऑस्ट्रेलिया-वेस्टइंडीज के ये खिलाड़ी बनाएंगे मालामाल, ऐसे बनाएं बेस्ट ड्रीम 11 टीम
Aus vs WI ODI Dream 11: ऑस्ट्रेलिया और वेस्टइंडीज के बीच 2 फरवरी यानी शुक्रवार से वनडे सीरीज का आगाज होने जा रहा है। तीन मैच की सीरीज का पहला मुकाबला दोनों ही टीम जीतना चाहेगी। ऑस्ट्रेलिया और वेस्टइंडीज के बीच खेले गए टेस्ट सीरीज बराबरी पर समाप्त हुआ था। टेस्ट की तरह वनडे सीरीज भी रोमांचक होने की उम्मीद है।
बराबरी पर रही टेस्ट सीरीज
दोनों ही टीमों के बीच खेला गया दो मैचो की टेस्ट सीरीज एक-एक की बराबरी पर समाप्त हुआ था। टेस्ट सीरीज का दूसरा और आखिरी मुकाबला बेहद रोमांचक तरीके समाप्त हुआ। वेस्टइंडीज की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दूसरे मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया को आठ रनों से हरा दिया। लंबे अर्से बाद वेस्टइंडीज की टीम ऑस्ट्रेलिया को ऑस्ट्रेलिया में हराने में सफल रही।

ऐसे देख सकते हैं लाइव मैच
वेस्टइंडीज और ऑस्ट्रेलिया के बीच होने वाले वनडे सीरीज के पहले मुकाबले को आसानी से लाइव देखा जा सकता है। इन दोनों देशों के बीच खेले जाने वाले वनडे सीरीज को स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के चैनल पर लाइव प्रसारण किया जाएगा। इसके अलावा डिज्नी प्लस हॉटस्टार के प्लेटफार्म से मैच की लाइव स्ट्रीमिंग भी आसानी से देखी जा सकती है।
वनडे मैच का शेड्यूल
2 फरवरी - पहला वनडे: मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड - सुबह 9 बजे
4 फरवरी - दूसरा वनडे: सिडनी क्रिकेट ग्राउंड - सुबह 9 बजे
6 फरवरी - तीसरा वनडे: मनुका ओवल, कैनबरा - सुबह 9 बजे
ऑस्ट्रेलिया की वनडे टीम
स्टीव स्मिथ (कप्तान), ट्रैविस हेड, मार्नस लाबुशेन, मैथ्यू शॉर्ट, जेक फ्रेजर-मैकगर्क, कैमरून ग्रीन, आरोन हार्डी, सीन एबॉट, विल सदरलैंड, जोश इंग्लिस, लांस मॉरिस, एडम ज़म्पा, जेवियर बार्टलेट।
वेस्टइंडीज की वनडे टीम
शाई होप (कप्तान), एलिक अथानाजे, टेडी बिशप, केवेम हॉज, केजोर्न ओटले, कीसी कार्टी, रोस्टन चेज, जस्टिन ग्रीव्स, टेविन इमलाच, अल्जारी जोसेफ, मैथ्यू फोर्डे, गुडाकेश मोती, रोमारियो शेफर्ड, ओशेन थॉमस, हेडन वॉल्श।
ड्रीम 11 टीम- 1
कप्तान- स्टीव स्मिथ
उपकप्तान- एलिक अथानाजे
बल्लेबाज- मार्नस लाबुशेन, मैथ्यू शॉर्ट, शाई होप
विकेटकीपर- जोश इंग्लिस
ऑलराउंडर- कैमरून ग्रीन, रोस्टन चेज
गेंदबाज- रोमारियो शेफर्ड, ओशेन थॉमस, एडम ज़म्पा।
ड्रीम 11 टीम- 2
कप्तान-शाई होप
उपकप्तान- ट्रैविस हेड
बल्लेबाज- एलिक अथानाजे, टेडी बिशप, स्टीव स्मिथ
विकेटकीपर-जोश इंग्लिस
ऑलराउंडर-कीसी कार्टी, कैमरून ग्रीन
गेंदबाज-लांस मॉरिस, एडम ज़म्पा, जेवियर बार्टलेट












Click it and Unblock the Notifications