Shamar Joseph: अस्पताल में थे भर्ती, फिर भी मैदान में उतरकर रचा इतिहास, 26 साल बाद टीम को दिलाई जीत
Australia vs West Indies, 2nd Test: ऑस्ट्रेलिया और वेस्टइंडीज के बीच दो टेस्ट मैच की सीरीज का आखिरी मुकाबला बेहद रोमांचक रहा। वेस्टइंडीज ने डे नाइट टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया को आठ रनों से हराकर सीरीज को बराबरी पर खत्म किया। रविवार को ब्रिसबेन के गाबा स्टेडियम में 216 रनों का पीछा करते हुए ऑस्ट्रेलिया की पूरी टीम 207 रनों पर ऑल आउट हो गई।
शमर जोसेफ ने झटके 7 विकेट
वेस्टइंडीज की तरफ से तेज युवा तेज गेंदबाज शमर जोसेफ ने सबसे अधिक सात विकेट झटकने में कामयाबी हासिल की। शमर जोसेफ ने जोश हेजलवुड को क्लीन बोल्ड कर ऑस्ट्रेलिया को ऑल आउट किया। दूसरी तरफ स्टीव स्मिथ 91 रन बनाकर नाबाद रह गए। लगभग 26 साल बाद वेस्टइंडीज की टीम ने ऑस्ट्रेलियाई सरजमीं पर किसी टेस्ट मैच में जीत हासिल की है।

8 रनों से मिली हार
दूसरे टेस्ट मैच की बात करें तो वेस्टइंडीज का पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था। वेस्टइंडीज ने पहली पारी में 311 और दूसरी पारी में 193 रन बनाए थे। ऑस्ट्रेलिया की टीम पहली पारी में 289 रन के स्कोर पर डिक्लेयर कर दिया था। ऑस्ट्रेलिया को जीत के लिए चौथी पारी में 216 रनों की जरूरत थी। लेकिन ऑस्ट्रेलिया की पूरी टीम में 207 रनों पर सिमट गई और आठ रनों से इस मुकाबले को गंवा बैठी।
शमर जोसेफ ने किया कमाल
दूसरे टेस्ट मैच में वेस्टइंडीज के युवा तेज गेंदबाजच शमर जोसेफ का बोलबाला देखने को मिला। उन्होंने टीम के लिए सबसे अधिक सात विकेट झटकने में कामयाबी हासिल की। मैच के दौरान पर शमर जोसेफ चोटिल हो गए थे। शमर जोसेफ के अंगूठे में चोट लगी थी। जिसके कारण वह रिटायर्ड हर्ट होकर मैदान से बाहर चले गए थे। फिर उन्हें अस्पताल में भी भर्ती कराया गया।
चोट के चलते शमर जोसेफ बल्लेबाजी नहीं कर पाए थे। लेकिन मैच के अगले दिन शमर जोसेफ अस्पताल से लौट आए और मैदान पर आते ही उन्होंने कहर बरपाती हुई गेंदबाजी की। ऑस्ट्रेलिया को उन्हीं के घर पर हराकर वेस्टइंडीज ने दो मैच की सीरीज को बराबरी पर खत्म किया।
-
Balen Shah India Visit: भारत दौरे से पहले बालेन शाह ने रखी कई शर्तें, कहा- सिर्फ फोटो खिंचवाने नहीं आऊंगा -
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम -
फोन इस्तेमाल करने पर राजस्थान रॉयल्स का अजीब जवाब, BCCI के नोटिस के बाद कहा- मैनेजर के फेफड़े खराब -
कौन हैं 24 साल के प्रफुल हिंगे? IPL डेब्यू मैच के पहले ओवर में झटके 3 विकेट, तोड़ दी राजस्थान रॉयल्स की कमर -
युवराज सिंह के शिष्य की दुखद मौत, 3 दिन के बाद मिली लाश, IPL में आने से पहले ही चली गई जान -
Hajj 2026: ईरान जंग के बीच सऊदी ने मक्का में बैन की एंट्री! हज से पहले सख्त हुए नियम, उमरा वीजा सस्पेंड -
IPL 2026: जयपुर में नहीं खेलेंगे रोहित-कोहली और धोनी, BCCI ने राजस्थान के फैंस को बनाया बेवकूफ -
MP CM Kisan Kalyan Yojana: 82 लाख किसानों को बड़ा तोहफा! 14-15 अप्रैल को खाते में आ सकती है किस्त -
VIDEO: सुरों की 'देवी' को विदा करने पहुंचे क्रिकेट के भगवान! आशा भोंसले को देख फूट-फूटकर रो पड़े सचिन -
Trump Vs China: अमेरिका पर भड़का चीन, ट्रंप को दी चेतावनी, कहा- 'कोई हमारे मामलों में दखल न दे' -
'Kanika Sharma की वजह से लड़कियां 32 टुकड़ों में कट रहीं', मुस्लिम से शादी पर हिंदू शेरनी रिद्धिमा बरसीं












Click it and Unblock the Notifications