Nitish Kumar Reddy: 'पैसों के कारण मैंने अपने पापा को रोते देखा', नितीश रेड्डी ने सुनाई दर्द भरी दास्तां
Australia vs India 2nd Test Nitish Kumar Reddy: नितीश रेड्डी भारत के लिए दूसरे टेस्ट की पहली पारी में सबसे अधिक रन बनाने क काम किया। टेस्ट क्रिकेट में भारतीय टीम के लिए डेब्यू करने के साथ ही नितीश रेड्डी सुर्खियों में आ गए हैं। नितीश रेड्डी ने भारतीय पारी को संभालते हुए 42 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के सभी गेंदबाजों के खिलाफ कमाल की बल्लेबाजी की।
बीसीसीआई ने शेयर किया नितीश का वीडियो
BCCI द्वारा शेयर किए गए एक वीडियो में नितीश ने बताया कि उनके पिता ने अपने व्यक्तिगत सुखों का त्याग किया ताकि वह क्रिकेट में अपने सपनों को पूरा कर सकें। उनका कहना था कि शुरुआती दिनों में उन्हें कई मुश्किलों का सामना करना पड़ा, लेकिन उनके पिता के संघर्ष और त्याग ने उन्हें प्रेरित किया। नितीश ने यह भी बताया कि यह उनके पिता का बलिदान ही था जिसने उन्हें खेल में सफलता प्राप्त करने की दिशा में मदद की।

'पैसों के कारण मैंने अपने पापा को रोते देखा'
नितीश रेड्डी ने अपनी बातों में बताया कि बचपन में वे क्रिकेट को उतनी गंभीरता से नहीं लेते थे। हालांकि, उनके पिता ने उनके लिए बहुत त्याग किया था। उन्होंने बताया कि उनके पिता ने उनकी क्रिकेट को सपोर्ट करने के लिए अपनी नौकरी तक छोड़ दी थी। नितीश ने एक बार अपने पिता को पैसों के कारण रोते हुए देखा और उसी पल उन्होंने महसूस किया कि उनके पिता कितने बड़े त्याग कर रहे हैं।
नितीश ने पिता के संघर्ष और त्याग को समझा
यह अनुभव नितीश रेड्डी के जीवन में एक टर्निंग पॉइंट साबित हुआ, जहां उन्होंने अपने पिता के संघर्ष और त्याग को समझा और खुद को पूरी तरह से क्रिकेट में डूबो दिया। नितीश कुमार के इस बयान से यह साफ़ होता है कि वे अपने परिवार के साथ जुड़ी हुई भावनाओं को बहुत महत्व देते हैं। उनके लिए उनके पिता का आशीर्वाद और खुशी सबसे बड़ी प्रेरणा है। जब उन्होंने अपनी टीम इंडिया की जर्सी अपने पिता को दिखाई, तो उनके पिता की खुशी ने नितीश कुमार को गर्व महसूस कराया।












Click it and Unblock the Notifications