वेस्टइंडीज को 77 पर ढेर करके ऑस्ट्रेलिया ने 419 रनों से जीता मैच, 2-0 से की सीरीज क्लीन स्वीप

ऑस्ट्रेलिया की टीम ने वेस्टइंडीज को दूसरे टेस्ट मैच में 419 रनों से हराकर इस टीम के खिलाफ रनों के मामले में अपनी सबसे बड़ी जीत दर्ज की है।

Australia clean sweep series by 2-0

ऑस्ट्रेलिया ने वेस्टइंडीज को अपने घर में ऐसे कुचलकर रख दिया है कि कैरेबियन क्रिकेट की इससे बुरी गत क्या ही होगी। पैट कमिंस के बिना खेल रही कंगारू टीम को अपने मुख्य तेज गेंदबाज की कमी दूसरे टेस्ट मैच के दौरान महसूस ही नहीं हुई क्योंकि उन्होंने कमजोर वेस्टइंडीज को चौथे दिन 419 रनों से रौंदते हुए 2-0 से टेस्ट सीरीज का सफाया कर दिया है। इस दौरान मिशेल स्टार्क और माइकल नेसर ने वेस्टइंडीज को एडिलेड टेस्ट की दूसरी पारी में 77 रनों पर समेटने में अहम भूमिका निभाई।

मुकाबले के तीसरे दिन वेस्टइंडीज 4 विकेट के नुकसान पर 38 रन बनाकर खेल रहा था जिसके बाद चौथे दिन पहला झटका डेवॉन थॉमस के तौर पर लगा जो स्टॉर्क की गेंद पर एलेक्स कैरी द्वारा लपके गए। इसके बाद बाए हाथ के तूफानी गेंदबाज ने जेसन होल्डर का संघर्ष भी समाप्त कर दिया। इसके साथ ही वेस्टइंडीज का स्कोर 50 रनों के अंदर ही 6 विकेट हो गया।

फिर नेसर ने एक ही ओवर में रोस्टन चेस और जोसुआ डिसिल्वा को आउट करके कंगारूओं को बड़ी जीत के बिल्कुल करीब ला दिया। नाथन लियोन ने 76 रनों पर 9वां विकेट गिराते हुए एल्जारी जोसेफ को आउट कर दिया और फिर नेसर ने अगले ही ओवर में कैरेबियाई पारी को ऑल-आउट कर दिया। नेसर और मिशेल स्टार्क को तीन-तीन विकेट मिले। ये टेस्ट मैचों में रनों के मामले में वेस्टइंडीज के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया की सबसे बड़ी जीत है।

ट्रेविस हेड को मैच की पहली पारी में 175 रन बनाने के लिए मैन ऑफ द मैच दिया गया है। जबकि इस सीरीज में डोनाल्ड ब्रैडमैन जैसी बल्लेबाजी करने वाले मार्नस लाबुशेन को मैन ऑफ द सीरीज दिया गया। इस खिलाड़ी ने एक डबल सेंचुरी समेत सीरीज में तीन शतक ठोककर वेस्टइंडीज के गेंदबाजों को बहुत सताया।

टेस्ट मैचों में अब ऑस्ट्रेलिया को थोड़ा और बेहतर प्रतिद्वंदी साउथ अफ्रीका के तौर पर मिलने जा रहा है जिनके साथ कंगारूओं की टेस्ट सीरीज 17 दिसंबर से ब्रिसबेन में शुरू होने जा रही है। ये तीन मैचों की टेस्ट सीरीज होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+