कैमरे से टक्कर में मैदान पर गिरा गेंदबाज, एनरिक नॉर्टजे पर स्पाइडर कैम ने ऐसे किया प्रहार- VIDEO
ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका के बीच दूसरे टेस्ट मैच के दौरान काफी अजीबोगरी घटना हुई जब स्पाइड कैम ने पीछे से आकर प्रोटियाज तेज गेंदबाज एनरिक नॉर्टजे पर ऐसा प्रहार किया कि गेंदबाज तुरंत मैदान पर गिर पड़ा।

ऑस्ट्रेलिया की टीम इस समय दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ घरेलू सीरीज खेल रही है जहां पर बॉक्सिंग डे टेस्ट मैच जारी है। ऑस्ट्रेलिया तीन मैचों की सीरीज में पहले ही 1-0 से आगे है और उन्होंने दूसरे मुकाबले को जीतने के लिए भी अपना दावा और मजबूत कर दिया है। गेंदबाजों के बढ़िया प्रदर्शन के बाद डेविड वार्नर ने भी दोहरा शतक जड़कर साउथ अफ्रीका को और परेशान कर दिया है। हालांकि ये केवल खिलाड़ी नहीं हैं जो प्रोटियाज को परेशान कर रहे हैं बल्कि मैच को कवर करने के लिए लगे कैमरे ने भी उनको तंग कर दिया है।

स्पाइडर कैम का बढ़ता चलन
दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाज एनरिक नॉर्टजे के साथ कुछ ऐसा ही मामला तब हुआ जब वे बैकवर्ड स्क्वायर लेग पर फील्डिंग कर रहे थे। उस समय मैदान पर होने वाली घटना का 360 डिग्री एंगल दिखाने के लिए एक स्पाइडर कैम लगा हुआ था जो लगातार फिल्डर का पीछा करता नजर आया और तेज गेंदबाज से टकराकर उलझ गया। ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका के बीच टेस्ट सीरीज के दौरान इन कैमरों को फ्लाइंग फॉक्स का नाम दिया गया है और यह ओवरों के बीच में खिलाड़ियों के आसपास मंडराते रहते हैं।

अजीबोगरीब मामला
इस बार एनरिक और कैमरे के बीच में दूरी इतनी कम हो गई कि दोनों के बीच एक टकराव देखने को मिला। वीडियो देखने के बाद आप समझ पाएंगे कि यह घटना कितनी अजीबोगरीब थी। कैमरा बहुत ही तेजी के साथ नोर्टजे के पास आता है और उनसे टकराकर तेजी से निकल जाता है। इसके बाद एनरिक जमीन पर गिर जाते हैं और बाकी खिलाड़ी इस नजारे को हैरतअंगेज तरीके से देखते हैं। इस दौरान कैमरे का भी हाल खराब होता है क्योंकि वह भी मैदान पर बिखरकर गिर जाता है और यह क्रिकेट में अपने आप में एक अजीबोगरीब घटनाओं में से एक बन जाती है।
यहां देखें वीडियो-
अच्छी बात यह है कि गेंदबाज को कोई गंभीर चोट नहीं लगी है वर्ना जिस स्पीड से कैमरा आ रहा था अगर यह सिर के किसी नाजुक ऐसे पर लग जाता तो लेने के देने भी पड़ सकते थे। हालांकि एनरिक गिरने के बाद तेजी से उठ भी खड़े हुए और सबने राहत की सांस ली। बाकी खिलाड़ियों ने एनरिक का हालचाल जाना जिसमें विपक्षी टीम के बल्लेबाज स्टीव स्मिथ भी थे। घटना का वीडियो आप यहां पर देख सकते हैं।

मैच का हाल ऐसा रहा
जहां तक मुकाबले की बात है तो ऑस्ट्रेलिया 2-0 से श्रृंखला जीतने के लिए पूरी तरह से तैयार दिखाई दे रहा है क्योंकि दक्षिण अफ्रीका के 189 रनों के जवाब में कंगारुओं ने दूसरे दिन 91 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर 386 रन बना लिए थे इस दौरान डेविड वार्नर और कैमरन ग्रीन के तौर पर दो रिटायर्ड हर्ट भी देखने को मिले। दिन का खेल समाप्त होने पर ट्रेविस हेड 48 रन बनाकर खेल रहे थे और एलेक्स कैरी 9 रन बनाकर उनका साथ दे रहे थे।
Recommended Video













Click it and Unblock the Notifications