AUS vs PAK: ऑस्ट्रेलिया-पाकिस्तान टेस्ट अजीब कारण से रुका, अंपायर के साथ हो गई ऐसी घटना

Australia vs Pakistan: ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच बॉक्सिंग डे टेस्ट मैच के तीसरे दिन एक ऐसी घटना हुई जिसके कारण खेल रोकना पड़ा। अम्पायर के साथ हुई एक घटना की वजह से मुकाबला बीच में ही रोकना पड़ा। इसके बाद यह खबर सोशल मीडिया पर चारों तरफ फ़ैल गई।

ऑस्ट्रेलिया की पारी के दौरान खिलाड़ी मैदान पर आ गए थे और गेंदबाज अपने रनअप पर गेंद डालने के लिए तैयार था लेकिन थर्ड अम्पायर रिचर्ड इलिंगवर्थ अपने कमरे में मौजूद नहीं थे। इसके बाद उनका इंतजार किया जाने लगा और खेल रुक गया।

aus vs pak

इसके बाद इस असमंजस की स्थिति को मैदान पर अनाउंसर ने दूर किया। बताया गया कि थर्ड अम्पायर लिफ्ट में फंस गए हैं, इस वजह से मुकाबले को रोकना पड़ा है। इसके बाद इलिंगवर्थ जब आए तो क्राउड ने उनके लिए तालियाँ बजाई और चीयर भी किया। बाद में खेल शुरू हुआ।

तीसरे दिन के खेल के दौरान अपनी दूसरी पारी में खेलते हुए ऑस्ट्रेलियाई टीम ने 6 विकेट गंवा दिए। ऑस्ट्रेलिया ने दिन का खेल समाप्त होने तक अपनी दूसरी पारी में 6 विकेट पर 187 रनों का स्कोर खड़ा किया था। ऑस्ट्रेलिया के पास कुल 241 रनों की बढ़त है। पाकिस्तान के लिए मुकाबले में जीत दर्ज करना बिलकुल भी आसान कार्य नहीं होने वाला है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+