AUS vs PAK: अब्दुल्ला शफीक ने टपकाया लॉलीपॉप कैच, मार्श-स्मिथ ने बदला मैच, भड़के फैंस

AUS vs PAK Abdullah Shafique: मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड में पाकिस्तान और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीन मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला खेला जा रहा है। मैच के तीसरे दिन पाकिस्तानी गेंदबाजों ने टीम को वापसी कराने में सफलता हासिल की थी। शाहीन अफरीदी ने शुरुआती स्पैल कमाल का डाला और ऑस्ट्रेलिया सलामी बल्लेबाज उस्मान ख्वाजा को पहले ही ओवर में पवेलियन भेजा।

264 रन ही बना सकी पाकिस्तान: पाकिस्तान के कप्तान शान मसूद ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था। ऑस्ट्रेलिया की टीम 318 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। जिसके जवाब में पाकिस्तान की पूरी टीम पहली पारी में 264 रन ही बना सकी। इसके बाद ऑस्ट्रेलिया की टीम जब दूसरी पारी में बल्लेबाजी करने आई तो पाकिस्तानी गेंदबाजों ने दमदार प्रदर्शन किया।

 Abdullah Shafiqu 1

अब्दुल्ला शफीक ने छोड़ा आसान कैच: पाकिस्तानी गेंदबाजों ने ऑस्ट्रेलियाई टॉप ऑर्डर बल्लेबाजों को पिच पर सेट होने का मौका नहीं दिया। पाकिस्तान ने महज 16 रनों पर ही ऑस्ट्रेलिया के चार विकेट झटक लिए थे। लेकिन इसके बाद मिचेल मार्श और स्टीव स्मिथ ने 100 से अधिक रनों की पार्टनरशिप कर ऑस्ट्रेलिया की मैच में वापसी करा दी। पाकिस्तान के खिलाड़ी अब्दुल्ला शफीक ने स्लीप में मिचेल मार्श का एक आसान सा कैच ड्रॉप कर दिया और वहीं से मैच का रुख बदल गया।

माइकल वॉन ने किया ट्रोल: अब्दुल्ला शफीक की ये गलती पाकिस्तान पर भारी पड़ गई। सोशल मीडिया पर पाकिस्तान की फील्डिंग को देखकर फैंस भी हैरान हैं। वह लगातार टीम की आलोचना कर रहे हैं। अब्दुल्ला शफीक को लगातार ट्रोल किया जा रहा है। ऐसे में इंग्लैंड के पूर्व खिलाड़ी माइकल वॉन भी पाकिस्तान को ट्रोल किया है। माइकल वॉन ने अपने ट्विटर पर लिखा कि ऐसे दिनों में इसलिए ही मुझे पाकिस्तान को खेलते देखना बहुत पसंद है वह 10 मिनट के अंदर जीनियस होने के बाद एकदम से ट्रैक से हट जाते हैं।

पाकिस्तान को अगर इस सीरीज में बने रहना है तो दूसरे टेस्ट मैच को उसे हर हाल में जीतना होगा। ऑस्ट्रेलिया की टीम पाकिस्तान के सामने बड़ा स्कोर रखना चाहेगी। मिचेल मार्श और स्टीव स्मिथ की जोड़ी ऑस्ट्रेलिया टीम को मैच में वापसी कराई। जिसके बाद अब पाकिस्तान के लिए मुश्किलें बढ़ गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+