एशियाई खेलों से पहले टीम इंडिया का होगा कैम्प, दो सप्ताह तक चलेगा अभ्यास
Asian Games Indian Team to camp: एशियाई खेलों में चीन जाने वाली भारतीय टीम का कैम्प बेंगलुरु में आयोजित किया जाएगा। चीन के हांगझू में एशियाई खेलों के मुकाबला 23 अक्टूबर से लेकर 8 अक्टूबर के बीच खेले जाएंगे। भारत से पुरुष और महिला टीम वहां खेलेगी। मुख्य टीम वर्ल्ड कप में खेलेगी।
क्रिकबज की रिपोर्ट के अनुसार वीवीएस लक्ष्मण की कोचिंग और ऋतुराज गायकवाड़ की कप्तानी वाली भारतीय टीम 2 सप्ताह के लिए कैम्प करेगी। शिविर 12 से लेकर 24 सितम्बर तक चलने वाला है। इसके अलावा महिला टीम के लिए भी एक छोटा शिविर लगेगा।

महिला टीम का कैम्प 13 से 16 सितम्बर तक चार दिन के लिए चलेगा। महिला टीम का छोटा कैम्प इस वजह से होगा क्योंकि टीम 17 सितम्बर को चीन के लिए प्रस्थान करेगी। महिला टीमों के मुकाबले पहले शुरू हो जाएंगे। इस वजह से टीम वहां जल्दी रवाना हो जाएगी।
भारतीय पुरुष टीम
रुतुराज गायकवाड़ (कप्तान), यशस्वी जयसवाल, राहुल त्रिपाठी, तिलक वर्मा, रिंकू सिंह, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, शाहबाज अहमद, रवि बिश्नोई, आवेश खान, अर्शदीप सिंह, मुकेश कुमार, शिवम मावी, शिवम दुबे, प्रभसिमरन सिंह (सप्ताह)।
स्टैंडबाय: यश ठाकुर, साई किशोर, वेंकटेश अय्यर, दीपक हूडा, साई सुदर्शन।
भारतीय महिला टीम
हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना (उपकप्तान), शैफाली वर्मा, जेमिमा रोड्रिग्स, दीप्ति शर्मा, ऋचा घोष (विकेटकीपर), अमनजोत कौर, देविका वैद्य, अंजलि सरवानी, तितास साधु, राजेश्वरी गायकवाड़, मिन्नू मणि, कनिका आहूजा, उमा छेत्री (विकेटकीपर), अनुषा बरेड्डी।
स्टैंडबाय: हरलीन देयोल, काशवी गौतम, स्नेह राणा, सैका इशाक, पूजा वस्त्राकर।












Click it and Unblock the Notifications