Asia Cup Mein Team India Ka Agla Match Kab: एशिया कप में टीम इंडिया का अगला मैच कब, किससे होगा सामना?
Asia Cup Mein Team India Ka Agla Match Kab: भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ जीत दर्ज कर एशिया कप के सुपरफोर में एंट्री कर ली है। भारत ने टूर्नामेंट के पहले मैच में यूएई और दूसरे मुकाबले में पाकिस्तान को पटखनी दी। भारतीय टीम ग्रुप स्टेज में अपना अगला और अंतिम मुकाबला ओमान के खिलाफ शुक्रवार यानी 19 सितंबर को खेलने वाली है।
2 मैचों में भारत को मिले इतने प्वाइंट्स (Asia Cup Mein Team India Ka Agla Match Kab)
एशिया कप 2025 के सबसे बड़े मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को सात विकेट से हराकर ग्रुप-ए में अपनी स्थिति मजबूत कर ली है। दुबई में खेले गए इस मैच में भारत ने पाकिस्तान द्वारा दिए गए 128 रन के लक्ष्य को मात्र 15.5 ओवर में हासिल कर लिया। इस जीत के साथ भारत ने लगातार दूसरी जीत दर्ज की और अब उसके खाते में दो मैचों से चार अंक हो गए हैं। वहीं पाकिस्तान ने दो मैचों में एक जीत और एक हार के साथ दो अंक अर्जित किए हैं।

पाकिस्तान के खिलाफ ऐसा रहा मैच
पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 127 रन बनाए। भारत की ओर से गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया और पाकिस्तानी बल्लेबाजों को खुलकर खेलने का मौका नहीं दिया। जवाब में भारत की शुरुआत तेज रही। शुभमन गिल जल्दी आउट हो गए, लेकिन कप्तान सूर्यकुमार यादव और सूर्यकुमार के साथियों ने जिम्मेदारी से खेलते हुए टीम को आराम से जीत दिलाई। सूर्या ने नाबाद 47 रन बनाए और एक बार फिर अपनी कप्तानी से सबको प्रभावित किया।
ग्रुप-ए में टॉप पर पहुंचा भारत
इस जीत के बाद भारत ग्रुप-ए में टॉप पर पहुंच गया है। भारत अब अपना अंतिम लीग मैच 19 सितंबर को ओमान के खिलाफ खेलेगा। इस मैच का नतीजा चाहे जो भी हो, भारत की सुपर-4 में जगह लगभग पक्की हो चुकी है। पाकिस्तान के लिए आगे का रास्ता आसान नहीं है। सुपर-4 में जगह बनाने के लिए उसे 17 सितंबर को होने वाले मुकाबले में यूएई को हराना होगा। अगर पाकिस्तान जीतता है तो उसके चार अंक हो जाएंगे और सुपर-4 में उसका स्थान तय हो जाएगा।
फिर हो सकती है भारत-पाक में भिड़ंत
हालांकि, अगर पाकिस्तान यूएई से हार जाता है तो समीकरण जटिल हो जाएंगे। उस स्थिति में ओमान और यूएई के मैचों के नतीजे अहम हो जाएंगे और नेट रन रेट से तय होगा कि कौन-सी टीम सुपर-4 में जाएगी। अगर पाकिस्तान सुपर-4 में पहुंचता है तो एक बार फिर भारत और पाकिस्तान की भिड़ंत तय है। वहीं अगर दोनों टीमें सुपर-4 में टॉप-2 पर रहती हैं तो फाइनल में भी इनका आमना-सामना हो सकता है।












Click it and Unblock the Notifications