IND vs HK: 'हिटमैन' हुए आउट तो खुशी से झूम उठा हांगकांग, 19 साल के आयुष शुक्ला ने मैदान पर मनाया जश्न
हांगकांग ने एशिया कप में बुधवार को भारत के खिलाफ टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम को रोहित शर्मा और केएल राहुल ने शानदार शुरुआत दिलाई।
नई दिल्ली, 31 अगस्त। हांगकांग ने एशिया कप में बुधवार को भारत के खिलाफ टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम को रोहित शर्मा और केएल राहुल ने शानदार शुरुआत दिलाई। दोनों ही खिलाड़ियों ने पहले विकेट के लिए 4.5 ओवर में 38 रन जोड़े। भारतीय कप्तान रोहित शर्मा लंबे समय बाद अपने पुराने अंदाज में बल्लेबाजी कर रहे थे।
Recommended Video

महज 13 गेंदों में जड़े 21 रन
रोहित शर्मा ने अपनी पारी में 13 गेंदों का सामना कर 21 रन बनाने का काम किया। स दौरान रोहित शर्मा ने दो चौके और एक छक्का भी लगाया। रोहित की बल्लेबाजी देखकर लग रहा था कि वह बड़ी पारी खेलेंगे। लेकिन ऐसा नहीं हो सका, स्पिनर आयुष शुक्ला ने रहित शर्मा को आउट कर भारत को पहला झटका दिया। इस तरह रोहित एक बार फिर बड़ी पारी खेलने में सफल नहीं हो सके।

आयुष शुक्ला ने मैदान पर मनाया जश्न
रोहित शर्मा का विकेट झटकने के बाद आयुष शुक्ला ने अपने ही अंदाज में मैदन पर जश्न मनाया। विकेट लेने के साथ ही वह खुशी के मारे मैदान पर झूम उठे। आयुष की इस कामयाबी के लिए साथी खिलाड़ियों ने आकर भी उनका हौसला बढ़ाया। 19 साल के आयुष शुक्ला ने ना सिर्फ विकेट लिया बल्कि वह भारतीय टीम की रन रेट को रोकने में भी कामयाब रहे।

मैच का रुख बदलने में माहिर
ऐसा पहली बार नहीं है जब आयुष शुक्ला ने गेंद से इस तरह का प्रदर्शन किया हो। इससे पहले भी वह हांगकांग के लिए लगातार अपना बेस्ट देते आ रहे हैं। हांगकांग के पास कई ऐसे प्लेयर्स हैं, जो भारतीय टीम के लिए इस मुकाबले में परेशानी का सबब बन सकते हैं। रोहित शर्मा के बाद 39 गेंदों में 36 रन बनाकर केएल राहुल भी आउट हो गए। केएल राहुल को मोहम्मद गजानफर ने आउट किया।

यहां जानें प्लेइंग इलेवन
भारत: रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, ऋषभ पंत, रवींद्र जडेजा, दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), भुवनेश्वर कुमार, अवेश खान, युजवेंद्र चहल, अर्शदीप सिंह।
हांगकांग: निजाकत खान (कप्तान), यासिम मुर्तजा, बाबर हयात, किनचित शाह, एजाज खान, स्कॉट मैककेनी (विकेटकीपर), जीशान अली, हारून अरशद, एहसान खान, मोहम्मद गजानफर, आयुष शुक्ला।












Click it and Unblock the Notifications