Asia Cup 2025: कम मैचों में सूर्या से बेहतर है यूएई के कप्तान का रिकॉर्ड, 3 खिलाड़ी बरसाएंगे आज के मैच में रन

Asia Cup 2025: एशिया कप में आज भारत और यूएई के बीच टी20 मुकाबला होगा। इस फॉर्मेट में बल्लेबाजों की भूमिका काफी अहम होगी, क्योंकि उन्हें ज्यादा से ज्यादा रन बनाने होंगे। दोनों ही टीमों के बल्लेबाज तेजतर्रार शॉट्स और बड़ी हिट्स लगाकर मैच का रुख पलटने की कोशिश करेंगे। टी20 में दर्शक भी बड़े हिट्स देखना पसंद करते हैं।

इस मुकाबले में भारत और यूएई दोनों की तरफ से रनों की बारिश करने वाले कुछ खिलाड़ियों के बारे में जानना आवश्यक है। टीम इंडिया के लगभग सभी खिलाड़ी फॉर्म में दिख रहे हैं। दूसरी तरफ यूएई के कप्तान इस समय एक बेहतरीन बल्लेबाज हैं, वह नियमित तौर पर रन बनाते हैं। तूफानी बैटिंग करने लायक तीन बल्लेबाजों का जिक्र इस आलेख में किया गया है।

asia cup 2025

सूर्यकुमार यादव

इस लिस्ट में सबसे पहला नाम सूर्यकुमार यादव का ही आना चाहिए। सूर्या ने टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में तहलका मचाने का काम किया है और उनके आंकड़े भी धमाकेदार हैं। सूर्यकुमार यादव ने 83 मैचों की 79 पारियों में 2598 रन बनाए हैं। उनके बल्ले से 21 अर्धशतक और 4 शतक हैं। सूर्या ने ये रन 167 के स्ट्राइक रेट से बनाए हैं। टी20 में भारतीय कप्तान का औसत 38 से ज्यादा का है।

मुहम्मद वसीम

यूएई के कप्तान मुहम्मद वसीम के टी20 आंकड़े सूर्यकुमार यादव से भी ज्यादा धांसू हैं। सूर्या से कम मैचों में उन्होंने अधिक रन जड़े हैं। मुहम्मद वसीम ने 82 मैचों में 2922 रन बनाए हैं। मुहम्मद वसीम के बल्ले से 3 शतक और 23 अर्धशतक जमाए हैं। जहां तक उनके स्ट्राइक रेट की बात है, तो यह लगभग 156 का है। यूएई के कप्तान का औसत लगभग 38 का है।

अभिषेक शर्मा

भारतीय ओपनर अभिषेक शर्मा तेज बल्लेबाजी के लिए जाने जाते हैं। 17 मैचों में अभिषेक शर्मा ने 535 रन बनाए हैं। इस दौरान उनके बल्ले से 2 शतक और 2 फिफ्टी आई है। स्ट्राइक रेट के मामले में वह और जायदा आगे हैं। करीबन 194 के स्ट्राइक रेट से खेलने वाले इस बल्लेबाज के ऊपर आज नज़रें रहने वाली हैं। अगर उनका बल्ला चल जाता है, तो यूएई की परेशानी खड़ी हो जाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+