'आप जैसा कोई नहीं है और ना कभी होगा', पाकिस्तानी फैन से मिले किंग कोहली, पुराना वीडियो वायरल
Virat Kohli meets fan from Pakistan: 2 सितंबर को होने वाले भारत और पाकिस्तान मैच का इंतजार फैंस बेसब्री के साथ कर रहे हैं। एशिया कप में भारत और पाकिस्तान की टीमें लंबे समय बाद वनडे फॉर्मेट में एक-दूसरे से भिड़ने वाली है। इससे पहले इन दोनों देशों के बीच पिछले साल टी-20 फॉर्मेट में एशिया कप और वर्ल्ड कप का मैच खेला गया था। श्रीलंका में होने वाले इस मुकाबले को लेकर फैंस में जबरदस्त क्रेज देखने को मिल रहा है।
कोहली का वीडियो वायरल: भारत-पाकिस्तान मैच से पहले सोशल मीडिया पर विराट कोहली का एक पुराना वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में विराट कोहली पाकिस्तानी फैन से मिलते हुए नजर आ रहे हैं। पाकिस्तान का यह फैन मानसिक समस्याओं से जूझता दिखाई पड़ रहा है। इसके बावजूद वह लगातार विराट कोहली की तारीफ कर रहा है। फैन ने कहा कि विराट कोहली आप जैसा बंदा ना कभी था, ना है और ना ही कभी आएगा।

पाकिस्तान के खिलाफ कोहली का रिकॉर्ड: वनडे वर्ल्ड कप की वजह से इस साल एशिया कप का आयोजन वनडे फॉर्मेट में किया जा रहा है। वनडे में विराट कोहली का रिकॉर्ड पाकिस्तान के खिलाफ शानदार रहा है। पाकिस्तान के खिलाफ कोहली ने 11 वनडे खेले हैं और 61.30 की औसत से 613 रन बनाए, जिसमें तीन शतक शामिल हैं। साल 2012 एशिया कप के दौरान मीरपुर में कोहली ने 183 रनों की सर्वश्रेष्ठ पारी भी पाकिस्तान के खिलाफ ही खेली थी।
क्या फिर चलेगा बल्ला: क्रिकेट फैंस कोहली को एक बार फिर बड़ा स्कोर करते हुए देखना चाहते हैं। विराट कोहली के पास भी वर्ल्ड कप से पहले एशिया कप में कुछ बेहतरीन पारियां खेलकर अपना फॉर्म वापस पाने का मौका होगा। विराट कोहली और रोहित शर्मा जैसे सीनियर खिलाड़ियों को एशिया कप में टीम के लिए रन बनाने होंगे। अगर इन दोनों बल्लेबाजों का फॉर्म वापस आता है तो फिर भारतीय टीम एशिया कप में बेहतर प्रदर्शन करने में कामयाब हो सकेगी।












Click it and Unblock the Notifications