Asia Cup 2023: 15 साल बाद पाकिस्तान में खेला जाएगा एशिया कप, शेड्यूल का हुआ ऐलान

Asia Cup 2023 dates and Venues: हर किसी को एशिया कप के कार्यक्रम को लेकर इंतजार था और यह समाप्त हो गया है। एशिया कप 31 अगस्त से शुरू होगा और हाइब्रिड मॉडल के तहत आयोजित किया जाएगा। एशियन क्रिकेट काउंसिल ने एशिया कप के आयोजन की तारीखों का ऐलान कर दिया।

टूर्नामेंट 31 अगस्त से शुरू होकर 17 सितम्बर तक चलेगा। इसमें कुल 13 मुकाबले खेले जाएंगे। 4 मैच पाकिस्तान में आयोजित किये जाएंगे। इसके अलावा बाकी बचे हुए मुकाबले श्रीलंका में खेले जाएंगे। इस संस्करण में 2 ग्रुप होंगे। हर ग्रुप से 2 टीम सुपर फॉर के लिए आगे जाएंगी।

Lahore Stadium

सुपर चार में टॉप दो पहले रहने वाली टीमों को फाइनल मैच में खेलने का मौका मिलेगा। इस टूर्नामेंट में भारत, पाकिस्तान, श्रीलंका, बांग्लादेश, अफगानिस्तान और नेपाल के बीच मुकाबले खेले जाएंगे। पाकिस्तान में मुकाबले आयोजित कराने को लेकर खींचतान चल रही थी। ग्रुप 1 में भारत, पाकिस्तान और नेपाल को रखा गया है। ग्रुप 2 में श्रीलंका, बांग्लादेश और अफगानिस्तान है।

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड को काफी कम मैच उनके देश में आयोजित कराने को मिले हैं। श्रीलंका और बांग्लादेश भी हाइब्रिड मॉडल के पक्ष में नहीं थे। अब 9 मैचों का आयोजन श्रीलंका में ही किया जाएगा। ऐसे में पीसीबी के लिए यह किसी बड़े झटके से कम नहीं है।

गौरतलब है कि पाकिस्तान में 15 साल बाद एशिया कप के मैचों का आयोजन होगा। हालांकि पूरा कार्यक्रम भी आने वाले कुछ समय में आ जाएगा। भारतीय टीम अपने सभी मैच श्रीलंका में ही खेलने वाली है। बीसीसीआई ने वहां खेलने से मना कर दिया था। इस वजह से 9 मैच श्रीलंका में होंगे।

इससे पहले पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड की तरफ से यह कहा जा रहा था कि भारत के मैचों को छोड़कर बाकी मैच पाकिस्तान में आयोजित किये जाएं। बीसीसीआई और अन्य बोर्ड नहीं माने।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+