Asia Cup 2023: कौन हैं हाइब्रिड मॉडल के जरिए भारत पर निशाना साधने वाले जका अशरफ?
Who is Zaka Ashraf? एक बार फिर से एशिया कब के हाइब्रिड मॉडल को लेकर पाकिस्तान की ओर से जहर उगला गया है और इस बार ये जहर उगला है पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के होने वाले अगले चेयरमैन जका अशरफ ने, जिन्होंने मीडिया में बयान दिया है कि 'एशिया कप तो पाकिस्तान में ही होगा और वो हाइब्रिड मॉडल को सिरे से ठुकराते हैं।' जिसके बाद से वो सोशल मीडिया पर काफी चर्चित हो गए हैं।

हालांकि उन्होंने भारत का सीधे तौर पर तो नाम नहीं लिया लेकिन उनका इशारा इंडिया की ओर था क्योंकि उन्होंने अपने बयान में ये कहा कि 'एशिया के हाइब्रिड मॉडल को मैं सिरे से खारिज करता हूं, जब एशियन क्रिकेट काउंसिल ने कह दिया है कि टू्र्नामेंट पाकिस्तान में हो तो फिर हाइब्रिड मॉडल की बात क्यों हो रही है? '
'हाइब्रिड मॉडल में कोई चेंज नही होगा'
जका अशरफ तो ये बयान प्रेस कान्फ्रेंस में देकर चलते बने लेकिन इसके बाद एसीसी के एक सदस्य की ओर से कहा गया कि 'एसीसी फैसला ले चुकी है और अब एशिया कप के हाइब्रिड मॉडल में कोई चेंज नही होगा।'
क्रिकेट वेन्यू पर होगा बवाल?
आपको बता दें कि जका अशरफ अभी पीसीबी चेयरमैन बने नहीं हैं लेकिन उनका बनना तय माना जा रहा है और चेयरमैन बनने से पहले उनके ये तेवर बता रहे हैं कि अगर उन्हें ये कुर्सी मिलती है तो एशिया कप के क्रिकेट वेन्यू को लेकर एक बार फिर से बवाल मच सकता है।
कौन है जका अशरफ?
आपको बता दें कि जका अशरफ पकिस्तान पीपल्स पार्टी के मेंबर हैं और अपने तल्ख बयानों की वजह से हमेशा चर्चित रहते हैं। वो साल 2011 में पीसीबी के चेयरमैन की कुर्सी संभाल चुके हैं। यही नहीं वो Development Committee of the Asian Cricket Council के भी चेयरमैन रह चुके हैं।
अशरफ ही बनेंगे चेयरमैन क्यों?
आपको बता दें कि पिछले साल पूर्व क्रिकेटर रमीज राजा को पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के चैयरमेन पद से बर्खास्त किया गया था। जिसके पीछे कारण उनके कई भारत विरोधी बयान और पाकिस्तान टीम का लगातार निराशाजनक प्रदर्शन था। उनकी जगह ये सीट नजम सेठी को मिली थी। खास बात ये थी कि इन्हीं को हटाकर रमीजा राजा चेयरमैन बने थे।
नजम सेठी नहीं लड़ेंगे चेयरमैन का चुनाव
एक बार फिर से पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के अगले चैयरमैन का इलेक्शन होना है लेकिन हाल ही में नजम सेठी ने एक Tweet करके कहा कि 'वो इस चुनाव में भाग नहीं लेंगे। उन्होंने अपने ट्वीट में साफ लिखा था कि 'सच्चा और विरोधी पक्ष की बीच जिस तरह से खींचतान चल रही है, उसे देखने के बाद उन्होंने इस चुनाव में भाग ना लेने का फैसला किया है।'
रईस बिजनेस फैमिली का बड़ा चेहरा हैं अशरफ
जिसके बाद इस खबर ने तूल पकड़ लिया है कि अब जका अशरफ को ये सीट मिलनी लगभग तय है और सिर्फ इसे लेकर औपचारिकता बाकी है। वो पाकिस्तान की रईस बिजनेस फैमिली का बड़ा चेहरा हैं। उनके पिता की कई चीनी मीलें हें। वो ग्रुप ऑफ इंडस्ट्रीज एंड अशरफ शुगर मिल्स के अध्यक्ष भी रह चुके हैं।
भारत-पाक सीरीज दोबारा शुरू करवाई थी
और सबसे बड़ी बात उन्हें दुनिया उस इंसान के रूप में जानती हैं जिसने भारत-पाक सीरीज को दोबारा से शुरू किया था क्योंकि साल 2008 के बाद जो इंडो-पाक ने एक भी मैच नहीं खेला था लेकिन साल 2012 में दोनों ने तीन मैचों की वनडे सीरीज खेली थी और ये जका अशरफ की वजह से ही संभव हुआ था।
क्या है एशिया कप का हाइब्रिड मॉडल?
दरअसल हाइब्रिड मॉडल उसे कहते हैं जब किसी सीरीज के मैचों का आयोजन अलग-अलग देशों में किया जाता है। एशिया कप में भी इसी मॉडल की बात हो रही है क्योंकि भारत-पाक के रिश्तों मे आई खटास की वजह से टीम इंडिया पड़ोसी देश खेलने नहीं जाएगी और ना ही वो लोग यहां आ पाएंगे।
31 अगस्त से शुरू होगा एशिया कप 2023
मालूम हो कि एशिया कप 2023 का आयोजन 31 अगस्त से 17 सितंबर के बीच होगा। इस बार इसकी मेजबानी पाकिस्तान के पास है। लेकिन बीसीसीआई की वजह से एसीसी ने फैसला लिया है कि एशिया कप के चार मैच पाकिस्तान में और 9 मैच श्रीलंका में खेले जाएंगे। इस बार ये वनडे फार्मेट में होगा। टीमें दो ग्रुप में हैं।
- A ग्रुप-भारत, पाकिस्तान, नेपाल
- B ग्रुप-अफगानिस्तान, श्रीलंका और बांग्लादेश
पिछला एशिया कप श्रीलंका ने जीता था और तब ये टी20 फॉर्मेट में हुआ था।












Click it and Unblock the Notifications