PAK vs SL Match Prediction: पाकिस्तान या श्रीलंका किसका पलड़ा भारी, फाइनल में एंट्री पाने के लिए दोनों बेताब

Pakistan vs Sri Lanka, Super Fours, 5th Match : एशिया कप 2023 सुपर-4 राउंड में अगला मैच पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच खेला जाना है। दोनों ही टीमों के लिए पाइनल में पहुंचने के लिए इस मुकाबले को जीतना बेहद जरूरी है। दोनों ही टीम ने एशिया कप सुपरफोर में अपने दो मैचों में से एक में जीत और एक हार का सामना किया है। इन दोनों ही टीमों को बांग्लादेश के खिलाफ जीत तो वहीं भारत के खिलाफ हार झेलना पड़ा है।

हेड टू हेड में पाकिस्तान का पलड़ा भारी: वनडे में हेड टू हेड की बात करें तो इसमें पाकिस्तान का पलड़ा भारी नजर आता है। पाकिस्तान की टीम ने श्रीलंका के खिलाफ वनडे में कुल 155 मैच खेले हैं। इसमें से पाकिस्तान को 92 मुकाबलों में जीत मिली है। वहीं श्रीलंका की टीम सिर्फ 38 मैच जीतने में सफल रही है। जबकि दोनों देशों के बीच खेला गया एक मैच ड्रॉ पर आकर समाप्त हो गया था।

 Pakistan vs Sri Lanka 1

पाकिस्तान कर सकती है वापसी: एक मैच पहले तक पाकिस्तान को एशिया कप जीतने का बड़ा दावेदार माना जा रहा था। लेकिन भारत के खिलाफ मिली 228 रनों की हार के साथ ही कहानी बदल गई है। हारिस रऊफ और नसीम शाह चोट के कारण एशिया कप से बाहर हो गए हैं। ऐसे में पाकिस्तान की परेशानी बढ़ गई है। इसके बावजूद पाकिस्तान इस मैच में वापसी कर सकता है।

मौसम पर भी रहेगी नजर: पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच होने वाले इस मुकाबले के दौरान मौसम पर भी फैंस की नजरें बनी रहेगी। कोलंबो में बारिश का खतरा लगातार मंडरा रहा है। ऐसे में अगर यह मुकाबला बारिश के कारण रद्द होता है तो श्रीलंका की टीम को फायदा पहुंचेगा। बेहतर नेट रन रेट होने के कारण श्रीलंका की टीम फाइनल के लिए क्वालीफाई कर लेगी।

पाकिस्तान की संभावित प्लेइंग इलेवन: फखर जमान, इमाम उल हक, बाबर आजम (कप्तान), मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर), सलमान अली बागा, इफ्तिखार अहमद, शादाब खान, फहीम अशरफ, शाहीन अफरीदी, शहबाज दाहिनी, मोहम्मद वसीम जूनियर।

श्रीलंका की संभावित प्लेइंग इलेवन: पाथुम निशांका, दिमुथ करूणारत्ने, कुसल मेंडिस (विकेटकीपर), सदीरा समरविक्रमा, चरिथ असलांका, धनंजय डी सिल्वा, दसुन शनाका (कप्तान), दुनिथ वेलालेग, महिश तीक्षणा, कसुन रजिथा, मथिशा पथिराना।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+