Pak vs Nep, Asia Cup 2023: पाक बनाम नेपाल के मैच में ये 3 गेंदबाज बरपाएंगे कहर, ले सकते हैं सबसे ज्यादा विकेट

Pak vs Nep, Asia Cup 2023: एशिया कप 2023 के 16वें सीजन का आगाज आज, 30 अगस्त से एक रोचक मुकाबले के साथ होने जा रहा है। पहले मैच में नेपाल का सामना मुल्तान क्रिकेट स्टेडियम में पाकिस्तान से होगा। टूर्नामेंट में बाबर आजम पाकिस्तानी टीम का नेतृत्व करेंगे, जबकि रोहित पौडेल नेपाल टीम की कप्तानी करते नजर आएंगे।

एशिया कप के पहले मुकाबले में पाकिस्तान और नेपाल की टीम विजयी शुरुआत करना चाहेंगी। नेपाल ने पहली बार एशिया कप में भाग लिया है। दोनों टीमों में काफी मजबूत खिलाड़ियों को शामिल किया है। आइए जानते हैं आज के मैच में कौन तीन गेंदबाज सबसे अधिक विकेट ले सकते हैं।

pakistan team

शाहीन शाह अफरीदी
पाकिस्तान के बाएं हाथ के तेज गेंदबाज शाहीन शाह अफरीदी की घातक गेंदबाजी के आगे अक्सर बल्लेबाज संघर्ष करते नजर आते हैं। शाहीन ने अब तक 39 वनडे मैचों में 23.34 की औसत और 5.42 की इकॉनमी रेट से 76 विकेट चटकाए हैं। शाहीन के अंदर मैच पलटने की काबिलियित है। वह दबाव के दौरान भी मैच को टीम के पक्ष में करने का हुनर जानते हैं। पूरी उम्मीद है कि शाहीन आज फिर कमाल कर सकते हैं।

संदीप लामिछाने
नेपाल क्रिकेट टीम के गेंदबाज संदीप सबसे प्रतिभाशाली खिलाड़ियों में से एक रहे हैं। उन्होंने अपने करियर में 49 वनडे मैचों में 4.27 की इकॉनमी और 17.25 के एवरेज से 111 विकेट लिए हैं। इसलिए, वह उन खिलाड़ियों में से एक हैं जिनसे आज के पाक बनाम नेपाल मैच में अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद है।

नसीम शाह
पाकिस्तान के नसीम शाह ने सिर्फ 10 मैच खेलकर 4.63 की इकॉनमी से 25 विकेट लिए हैं। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में उनका प्रदर्शन शानदार रहा है। ऐसे में उम्मीद है कि वह आज के पाकिस्तान बनाम नेपाल मैच में अपनी घातक गेंदबाजी का प्रदर्शन करेंगे।

एशिया कप 2023 में पाक बना नेपाल का मुकाबला आज
आज पाकिस्तान (PAK) और नेपाल (NEP) का मैच मुल्तान क्रिकेट स्टेडियम में दोपहर 3 बजे से शुरू होगा। यह मुकाबला आप टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर देख सकते हैं इसके अलावा मैच की लाइव स्ट्रीमिंग डिज्नी प्लस हॉटस्टार एप पर भी उपलब्ध होगी।

नेपाल के खिलाफ पाकिस्तान की प्लेइंग इलेवन
फखर जमान, इमाम-उल-हक, बाबर आजम (कप्तान), मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर), आगा सलमान, इफ्तिखार अहमद, शादाब खान, मोहम्मद नवाज, शाहीन अफरीदी, नसीम शाह, हारिस रऊफ।

एशिया कप के लिए पाकिस्तान की फुल स्क्वाड
अब्दुल्ला शफीक, फखर जमान, इमाम-उल-हक, बाबर आजम (कप्तान), सलमान अली आगा, इफ्तिखार अहमद, तैयब ताहिर, सऊद शकील, मोहम्मद रिजवान, मोहम्मद हारिस, शादाब खान (उप-कप्तान), मोहम्मद नवाज, उस्मा मीर, फहीम अशरफ, हारिस रऊफ, मोहम्मद वसीम जूनियर, नसीम शाह और शाहीन शाह अफरीदी।

एशिया कप के लिए नेपाल की फुल स्क्वाड
रोहित पौडेल (कप्तान), कुशल भुरटेल, आसिफ शेख (विकेटकीपर), ललित राजबंशी, भीम शर्की, कुशल मल्ला, दीपेंद्र सिंह ऐरी, संदीप लामिछाने, करण केसी, गुलशन झा, आरिफ शेख, सोमपाल कामी, प्रतिस जीसी, किशोर महतो, संदीप जोरा अर्जुन सऊद और श्याम ढकाल।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+