Ind vs Nep: 'कोहली भाई कैच भी पकड़ लो, ये बाद में कर लेना', नेपाली गाने पर विराट का डांस देख बोले फैंस

asia cup 2023 nepal vs india Virat Kohli dances: भारतीय तेज गेंदबाजों के सामने नेपाल के बल्लेबाजों ने कमाल की बल्लेबाजी की। ऐसी उम्मीद जताई जा रही थी कि भारतीय गेंदबाजों के सामने नेपाल के बल्लेबाजों को खेलना मुश्किल होगा। लेकिन नेपाल के टॉप ऑर्डर बल्लेबाजों ने धमाकेदार बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम को हैरान करने का काम किया।

नेपाल की जबरदस्त शुरुआत: भारत के खिलाफ कुशल भुर्टेल और आसिफ शेख ने नेपाल को जबरदस्त शुरुआत दिलाई। दोनों ही बल्लेबाजों ने पहले विकेट के लिए 65 रनों की साझेदारी निभाई। शार्दुल ठाकुर ने कुशाल भुर्टेल को विकेटकीपर ईशान किशन के हाथों कैच आउट करा भारत को पहली सफलता दिलाई। कुशाल भुर्टेल ने 25 गेंदों में तीन चौके और दो छक्के की मदद से 38 रन की पारी खेली।

nepal vs india 1

कोहली ने किया डांस: विराट कोहली मैदान पर अपनी हरकतों से अक्सर फैंस का मनोरंजन करने का काम करते रहते हैं। नेपाल के खिलाफ भी कोहली मैदान पर डांस कर खुद को रिफ्रेश करते नजर आए। सोशल मीडिया पर कोहली का यह अंदाज एक बार फिर सुर्खियां बटोर रहा है। विराट कोहली ने नेपाली गाने 'कुतु मा कुतु' पर डांस कर सभी का दिल जीतने का काम किया।

फैंस ने साधा निशाना: विराट कोहली का डांस देखकर कुछ फैंस उन्हें कैच पकड़ने की नसीहत देते नजर आए। कोहली का डांस देखकर एक फैन ने लिखा कि कोहली भाई कैच भी पकड़ लो, ये बाद में कर लेना। दरअसल, कोहली ने मैच के शुरू में ही एक आसान सा कैच छोड़ दिया था। हालांकि, बाद में उन्होंने आसिफ शेख का एक बेहतरीन कैच पकड़ लिया। लेकिन तब तक आसिफ शेख ने अर्धशतकीय पारी खेलकर नेपाल को अच्छी स्थिति में पहुंचा चुके थे।

बारिश ने डाला खलल: पाकिस्तान के खिलाफ बारिश के कारण मुकाबला रद्द कर दिया गया था। नेपाल के खिलाफ मुकाबले में भी बारिश का प्रभाव देखने को मिला है। बारिश की वजह से दो बार खेल को रोकना पड़ा। सुपर फोर में जाने के लिए भारत के लिए नेपाल के खिलाफ जीत हासिल करना बेहद जरूरी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+