Asia Cup 2023: पाकिस्तान की टीम में जमान खान की एंट्री, 140 से ज्यादा की स्पीड से फेंकते हैं गेंद
Asia Cup 2023 Naseem Shah ruled out: पाकिस्तान की टीम को भारत के खिलाफ करारी हार का सामना करना पड़ा था। इस हार के बाद टीम को बड़ा झटका भी लगा। पाकिस्तान के दो तेज गेंदबाज हारिस रऊफ और नसीम शाह चोट के कारण एशिया कप से बाहर हो गए हैं। नसीम शाह की जगह अब पाकिस्तान की टीम में एक युवा तेज गेंदबाज की एंट्री हुई है।
जमान खान की टीम में एंट्री: पाकिस्तान के युवा तेज तर्रार गेंदबाज जमान खान को एशिया कप के लिए पाकिस्तान की टीम में शामिल किया गया है। जमान खान ने घरेलू क्रिकेट में अपने प्रदर्शन से सभी को खासा प्रभावित किया था। पाकिस्तान को अपना अगला मुकाबला गुरुवार को श्रीलंका के खिलाफ खेलना है। ऐसे में देखना दिलचस्प होगा कि पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम इस युवा गेंदबाज को प्लेइंग इलेवन में जगह देते हैं या नहीं।

कहा जाता है पाकिस्तान का मलिंगा: 22 साल के इस युवा तेज गेंदबाज को पाकिस्तान का मलिंगा कहकर भी पुकारा जाता है। जमान खान की गेंदबाजी एक्शन मलिंगा से काफी मिलती है। यही वजह है कि फैंस उनकी तुलना मलिंगा से करते रहते हैं। नसीम शाह की जगह टीम में आए जमान खान से पाकिस्तानी फैंस को काफी उम्मीदें होगी। पाकिस्तान को अगर फाइनल में जाना है तो उसे श्रीलंका के खिलाफ अगला मैच जीतना होगा।
खेल चुके हैं टी-20 मैच: साल 2023 मार्च में जमान खान ने पाकिस्तान के लिए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू किया था। वह अपने छोटे से करियर में अब तक पाकिस्तान के लिए 6 टी-20 मुकाबले खेल चुके हैं, जिसमें उनके नाम 4 विकेट दर्ज हैं। टी-20 के बाद अब पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने उन्हें वनडे के लिए भी चुना है। बता दें कि जमान खान लगातार 140 किलोमीटर प्रति घंटा से अधिक की गति के साथ गेंदबाजी करते हैं। ऐसे में बल्लेबाजों के लिए उन्हें खेलना इतना आसान भी नहीं होने वाला है।












Click it and Unblock the Notifications