Asia Cup 2023: 'मैं संन्यास ले चुका हूं...', एशिया कप में गदर मचाने वाले कुलदीप का चौंकाने वाला बयान

Asia Cup 2023, Kuldeep Yadav: एशिया कप 2023 में भारत के चाइनामैन कुलदीप यादव का जलवा बरकरार है, पहले पाकिस्तान और फिर श्रीलंका के खिलाफ जिस तरह से उन्होंने गेंदबाजी की, उसके मुरीद तो क्रिकेट फैंस हुए ही हैं साथ ही कप्तान रोहित शर्मा भी उनकी तारीफ किए बिना नहीं रह पाए।

kuldeep yadav

आपको बता दें कि पाकिस्तान के खिलाफ पांच विकेट लेकर इतिहास रचने वाले कुलदीप यादव ने मंगलवार को श्रीलंका के खिलाफ 43 रन देकर 4 विकेट अपने नाम किया।

रोहित शर्मा ने जमकर कुलदीप यादव की तारीफ की

श्रीलंका के साथ मैच जीतने के बाद कप्तान रोहित शर्मा ने जमकर कुलदीप यादव की तारीफ की और कहा कि 'उन्होंने अपने फार्म पर काफी मेहनत की है और लगातार कर रहे हैं, उनका लय में होना हमारे लिए अच्छी बात है।'

'मुझे लगने लगा था कि मैं रिटायर हो चुका हूं'

तो वहीं एक स्पोर्टस चैनल से बात करते हुए कुलदीप यादव ने अपने फार्म और अपने पुराने दिनों पर खुलकर बातें की हैं। उन्होंने कहा कि 'अच्छा लगता है जब लोग आपकी तारीफ करते है, मैं अपने मौजूदा खेल से खुश हूं लेकिन मेरी लाइफ में एक वक्त ऐसा भी आया था, जब मुझे लगने लगा था कि मैं रिटायर हो चुका हूं।'

'मैंने मेहनत की और ईश्वर की कृपा से मैं लय में आ गया'

'मन में काफी निराशा आ गई थी, बॉल अच्छे से आ नहीं रही थी और मैं आउट ऑफ फार्म हो गया था लेकिन फिर आईपीएल आया और मुझे अपने खेल को सुधारने का पूरा मौका मिला और मैंने मेहनत की और ईश्वर की कृपा से मैं लय में आ गया।'

साल 2017 में खेला पहला इंटरनेशनल मैच

कुलदीप यादव ने कहा कि 'मैं ज्यादा से ज्यादा देश के लिए खेलना चाहता हूं और विकेट लेना चाहता हूं।' मालूम हो कि 14 दिसंबर 1994 को यूपी के कानपुर में जन्मे कुलदीप यादव ने अपना पहला इंटरनेशनल मैच ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ धर्मशाला में खेला था और अपने पहले ही मैच में उन्होंने चार विकेट लेकर तहलका मचा दिया था।

'काफी परेशान रहे और लगातार फ्लॉप होते रहे'

लगातार तीन साल तक क्रिकेट के तीनों फार्मेट में कुलदीप कमाल करते रहे लेकिन साल 2020 में वो अपनी फिटनेस की वजह से काफी परेशान रहे और लगातार फ्लॉप होते रहे जिसके बाद उन्हें टीम से बाहर होना पड़ा।

87 वनडे मैच खेले और 147 विकेट लिए

ये वो दौर था जब कुलदीप खराब दौर से गुजर रहे थे और निराशा उन पर हावी हो गई थी लेकिन साल 2023 उनके लिए लकी साबित हुआ और आईपीएल में उन्होंने धूम मचा दी और इसी वजह से वो एशिया कप और विश्वकप के लिए भी चुने गए । मालूम हो कि 87 वनडे मैच खेलने वाले कुलदीप ने अभी तक 147 विकेट अपने नाम किए हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+