अश्विन और चहल को लेकर पूर्व खिलाड़ी का बयान, बोले एशिया कप टीम में नहीं होने से हैरान हूं
Asia Cup: एशिया कप में खेलने के लिए भारतीय टीम की घोषणा होने के बाद प्रतिक्रियाओं का दौर भी चल रहा है। पूर्व भारतीय खिलाड़ी मदन लाल ने भी बयान दिया है। उन्होंने टीम इंडिया के खिलाड़ियों की फिटनेस को लेकर प्रतिक्रिया दी है। इसके अलावा अश्विन और चहल को टीम में शामिल नहीं करने पर हैरानी जताई।
एएनआई से बातचीत में टीम इंडिया के सलेक्शन को लेकर मदन लाल ने कहा कि टीम लगभग वही है जिसकी उम्मीद की जा रही थी। फिटनेस लेवल एक चिंता का विषय है। श्रेयस अय्यर और केएल राहुल ने मुकाबले नहीं खेले हैं।

मदन लाल ने आगे कहा कि एशिया कप और वर्ल्ड कप जैसे बड़े मैचों में खेलना अलग है। वहां काफी कुछ चल रहा होता है। आपका फिटनेस लेवल 100 फीसदी से भी ज्यादा होना चाहिए। आशा करता हूँ कि वे फिट हैं। अश्विन और चहल का टीम में नहीं होना थोड़ा हैरान करने वाला है।
गौरतलब है कि टीम इंडिया में कुल 17 खिलाड़ियों को शामिल किया गया है। संजू सैमसन को अलग रखते हुए बैकअप खिलाड़ी के रूप में चुना गया है। केएल राहुल और ईशान किशन के रूप में टीम इंडिया के पास दो विकेटकीपर हैं।
भारतीय टीम में तिलक वर्मा को शामिल किया गया है। वेस्टइंडीज में टी20 सीरीज के दौरान उनका बल्ला चला था। अब वनडे में तिलक वर्मा का प्रदर्शन देखने लायक होगा। तिलक वर्मा फिलहाल आयरलैंड दौरे पर टीम इंडिया के साथ हैं।
चहल ने टीम में जगह नहीं मिलने के बाद अनोखी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने इमोजी शेयर करते हुए कहा कि सूरज कल फिर से उगेगा। कुछ यही बात रोहित शर्मा ने साल 2018 में अपने ट्विटर हैंडल पर यही बात लिखी थी। उस समय रोहित शर्मा को इंग्लैंड दौरे पर टीम में नहीं चुना गया था। हालांकि चीफ सलेक्टर अजित अगरकर ने कहा कि चहल और अश्विन के लिए वनडे वर्ल्ड कप के दरवाजे बंद नहीं हुए हैं।












Click it and Unblock the Notifications