Asia Cup 2023: पाकिस्तान के खिलाफ नहीं खेलेंगे केएल राहुल, एशिया कप से पहले भारत को बड़ा झटका

Asia Cup 2023, KL Rahul ruled out: भारत और पाकिस्तान के बीच एशिया कप मुकाबले में केएल राहुल हिस्सा नहीं ले सकेंगे। केएल राहुल की फिटनेस को लेकर कोच राहुल द्रविड़ ने बड़ी अपडेट दे दी है। मंगलवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान राहुल द्रविड़ ने साफ कहा कि केएल राहुल एशिया कप के शुरुआती दो मुकाबलों में हिस्सा नहीं ले सकेंगे।

भारतीय टीम को बड़ा झटका: विकेटकीपर बल्लेबाज केएल राहुल और श्रेयस अय्यर एशिया कप के जरिए टीम में वापसी करने में सफल रहे थे। टीम चयन के बाद रोहित शर्मा और अजीत अगरकर ने भी केएल राहुल की फिटनेस पर चिंता व्यक्त की थी। भारतीय टीम के मुख्य कोच राहुल द्रविड़ ने केएल राहुल को लेकर बड़ी जानकारी दी है। राहुल द्रविड़ ने बताया कि केएल राहुल एशिया कप के शुरुआती दो मुकाबले नहीं खेल सकेंगे।

KL Rahul 1

पाकिस्तान के खिलाफ नहीं खेलेंगे मैच: केएल राहुल पाकिस्तान के खिलाफ 2 सितंबर को होने वाले मुकाबले में भारतीय टीम का हिस्सा नहीं होंगे। द्रविड़ ने अपने बयान में बताया कि केएल राहुल और श्रेयस अय्यर ने अभ्यास शिविर में अच्छी बल्लेबाजी की है। लेकिन केएल राहुल को पूरी तरह से फिट होने में थोड़ा और समय लगेगा, ऐसे में वह शुरुआती मुकाबलों में टीम के साथ नहीं होंगे।

दिग्गजों ने उठाया था सवाल: भारतीय टीम के ऐलान के बाद ही क्रिकेट के कई दिग्गजों ने केएल राहुल के चयन पर सवाल भी उठाया था। दिग्गजों का कहना था कि अगर केएल राहुल पूरी तरह फिट नहीं है तो उन्हें टीम में क्यों शामिल किया गया है। राहुल द्रविड़ ने कहा कि केएल राहुल ने अच्छी बल्लेबाजी की है। वह विकेटकीपिंग भी कर रहे हैं। उन्हें वर्ल्ड कप को ध्यान में रखते हुए शुरुआती दो मुकाबलों में आराम दिया जाएगा। हमें उम्मीद है कि वह जल्द ही पूरी तरह से फिट होकर टीम के लिए अपना योगदान देंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+