Asia Cup 2023, IND vs PAK: कौन हैं भारत को दूसरा घर बताने वाली वाजमा अयूबी? क्यों हैं चर्चा में?
Pakistan vs India, reserve-day: भारत -पाकिस्तान का मुकाबला रविवार को बरसात की भेंट चढ़ गया, जिसके चलते आज मैच रिजर्व डे के रूप में खेला जाने वाला है। दोनों टीमों के फैंस ऊपरवाले से आज यही प्रार्थना कर रहे है कि आज कोलंबो में बारिश ना हो लेकिन इसी बीच भारत की एक अफगानी फैन सोशल मीडिया पर काफी चर्चित हो गई हैं और लोग उनकी पोस्ट पर काफी कमेंट कर रहे हैं।

दरअसल इस अफगानी फैन का नाम है वाजमा अयूबी, जो कि क्रिकेट की दीवानी है और बेइंतहा खूबसूरती की भी मल्लिका हैं। वो अक्सर अपनी पोस्ट और सुंदरता के लिए सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय रहती हैं लेकिन इस बार उनकी पोस्ट के वायरल होने के पीछे इंडो-पाक का मैच है, जिसके शुरू होने से पहले उन्होंने इंडिया को सपोर्ट करते हुए ट्वीट किया है और भारत को अपना दूसरा घर बताया है।
'मेरी दूसरी घरेलू टीम को शुभकामनाएं'
मालूम हो कि वाजमा अयूबी की ये पोस्ट संडे की है, जो उन्होंने भारत-पाकिस्तान के मैच के टॉस होने से पहले की थी, उन्होंने Twitter पर लिखा 'मेरी दूसरी घरेलू टीम को शुभकामनाएं'#IndiavsPak #AsiaCup2023. वाजमा की ये पोस्ट तेजी से वायरल हो गई और इसे अभी तक 1,794 Reposts और 25.6K Likes मिल चुके हैं।
वाजमा की सुंदरता के दीवाने हुए लोग
वाजमा ने अपनी पोस्ट में एक वीडियो भी शेयर किया है, जिसमें वो इंडियन जर्सी में नजर आ रही हैं। लोग उनकी ब्यूटी और अंदाज पर भी कमेंट कर रहे हैं।
'हम आपका आभार व्यक्त करते हैं'
एक यूजर ने लिखा है कि 'बहुत बहुत धन्यवाद। भारत की ओर से ढेर सारा प्यार और सम्मान, हम अफगानिस्तान के अपने भाइयों की ओर से इसे जीतेंगे। 😇' तो किसी ने लिखा कि 'आपने हमारे देश को अपना दूसरा घर कहा इसके लिए हम आपका आभार व्यक्त करते हैं।' कुल मिलाकर इस वक्त अफगानी वाजमा अयूबी सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं और लोग उनकी पोस्ट पर कमेंट करते ही जा रहे हैं।
कौन हैं वाजमा अयूबी?
गौरतलब है कि वाजमा अयूबी अभी दुबई में रहती हैं और मूल रूप से अफगानिस्तान की रहने वाली हैं। वो एक सोशल वर्कर होने के साथ-साथ Businesswomen भी हैं। आईपीएल 2022 के दौरान भी उनके कई वीडियो वायरल हुए थे।
भारत और पाकिस्तान का मैच
आपको बता दें कि रविवार को एशिया कप 2023 के सुपर फोर का मैच, जो कि भारत और पाकिस्तान के बीच खेला जा रहा था, बारिश की वजह से पूरा नहीं हो पाया और इसी कारण आज वो आज के लिए रिजर्व हो गया है। रविवार को पाकिस्तान ने टॉस जीता था और उसके बाद भारत को बैटिंग करने का आमंत्रण दिया था।
क्या आज हो पाएगा भारत और पाकिस्तान का मैच?
जिसके बाद टीम इंडिया ने धमाकेदार शुरुआत की और वो एक बड़े स्कोर की ओर वो तीव्र गति से बढ़ ही रहा था कि बारिश आ गई और उसने मैच को धो दिया। टीम इंडिया 24.1 ओवर का मैच खेल लिया है और उसने दो विकेट खोकर 147 रन बनाए हैं। क्रीज पर विराट कोहली और केएल राहुल हैं, जो कि क्रमश: 8 और 17 रन पर खेल रहे हैं। फिलहाल आज भी मौसम विभाग ने कोलंबों मे बारिश होने की आशंका व्यक्त की है, देखते हैं कि आज का मैच पूरा हो पाता है कि नहीं।












Click it and Unblock the Notifications