Asia Cup 2023: एशिया कप में अवॉर्ड जीतने वाले खिलाड़ियों की पूरी लिस्ट
Asia Cup 2023: भारतीय टीम ने रिकॉर्ड आठवीं बार एशिया कप की ट्रॉफी पर कब्जा जमाते हुए इतिहास रच दिया कोलम्बो में खेले गए फाइनल मुकाबले में टीम इंडिया ने श्रीलंका को 10 विकेट के बड़े अंतर से हरा दिया। भारतीय टीम के गेंदबाजों ने धमाकेदार प्रदर्शन किया।
मोहम्मद सिराज ने इस मुकाबले में 6 विकेट अपने नाम किये। स्विंग गेंदबाजी के दम पर श्रीलंका के बल्लेबाजों को पछाड़ने वाले सिराज को प्लेयर ऑफ़ द मैच के इनाम से नवाजा गया। उन्होंने इनाम में मिली राशि श्रीलंका के ग्राउंडस्टाफ को देकर दिल जीतने वाला काम किया।

एशिया कप 2023 में इनमा हासिल करने वाले खिलाड़ी
मोहम्मद सिराज (प्लेयर ऑफ़ द मैच)
कुलदीप यादव (प्लेयर ऑफ़ द सीरीज)
रोहित शर्मा (विनिंग चेक और ट्रॉफी)
कुलदीप यादव ने पांच मैचों में 9 विकेट हासिल किये लेकिन वह प्लेयर ऑफ़ द सीरीज चुने गए। सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों में कुलदीप यादव का नाम पांचवें स्थान पर रहा। टॉप पर पथिराना रहे जिनके नाम किल 11 विकेट थे। उनके अलावा वेलालगे ने 10 और मोहम्मद सिराज ने 10 विकेट हासिल किये।
कुलदीप यादव ने प्लेयर ऑफ़ द सीरीज चुने जाने के बाद अपनी गेंदबाजी का क्रेडिट रोहित शर्मा को दिया। कुलदीप यादव ने कहा कि मैं इसका क्रेडिट रोहित भाई को देता हूं। वह जब एनसीए में आए थे, उस समय मुझे गेंदबाजी में स्पीड बढ़ाने की सलाह दी थी। मैंने अपने कोच को भी इस बारे में बताया था।
एशिया कप में लगातार बारिश का खलल देखने को मिला था। हर बार श्रीलंका के ग्राउंड स्टाफ ने मैदान को खेलने के लिए तैयार कर दिया। इस मेहनत के कारण उनको भी इनामी राशि दी गई। एशियन क्रिकेट काउंसिल के अध्यक्ष जय शाह ने ग्राउंड स्टाफ को 42 लाख रुपये की राशि बतौर इनाम दी। उनके अलावा सिराज ने भी अपने प्लेयर ऑफ़ मैच की राशि ग्राउंड स्टाफ को दे दी।
रोहित शर्मा के साथ टीम के खिलाड़ियों ने ट्रॉफी मिलने के बाद जश्न मनाया। टीम इंडिया ने साल 2018 के एशिया कप में भी जीत दर्ज की थी। वनडे में उस समय एशिया कप खेला गया था। पिछले साल टी20 फ़ॉर्मेट में श्रीलंकाई टीम ने एशिया कप पर कब्जा जमाया था।












Click it and Unblock the Notifications