IND vs SL: भारत-श्रीलंका फाइनल में होगी बारिश, जानें कैसा रहेगा पिच का मिज़ाज

India vs Sri Lanka, Pitch and Weather: भारत और श्रीलंका के बीच एशिया कप का फाइनल मुकाबला रविवार को कोलम्बो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेला जाएगा। दोनों टीमों के बीच पिछले मैच में मुकाबला हुआ था, उसमें टीम इंडिया ने जीत हासिल की थी। सुपर चार के तहत वह मुकाबला खेला गया था।

भारतीय टीम ने बांग्लादेश के खिलाफ मैच में कई खिलाड़ियों को रेस्ट दिया था। उसमें भारत को हार का सामना करना पड़ा था। टीम इंडिया अब श्रीलंका के खिलाफ मुकाबले में अपने मजबूत ग्यारह खिलाड़ियों को मैदान पर उतारेगी। दोनों टीमों के बीच एक कड़ा मुकाबला देखने को मिल सकता है। श्रीलंकाई टीम ने पाकिस्तान को मैच हराया था, ऐसे में उनके हौसले बुलंद होंगे।

colombo stadium

भारत-श्रीलंका मैच, पिच रिपोर्ट

कोलम्बो के आर प्रेमदासा स्टेडियम की पिच से पहले बैटिंग करने वाली टीम को मदद मिलती है। बाद में बल्लेबाजी करना मुश्किल हो जाता है। उस स्थिति में स्पिनरों को पिच से अच्छी मदद मिलती है। भारत और श्रीलंका के बीच मैच के दौरान भी पिच का बर्ताव उसी तरह का हो सकता है। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला सही रहेगा।

भारत-श्रीलंका मैच, मौसम अपडेट

मौसम की बात करें, तो हर बार बारिश का साया देखने को मिला है। भारत और श्रीलंका के बीच फाइनल मैच के दौरान भी बारिश देखने को मिल सकती है। शाम के समय पचास फीसदी बारिश के आसार होंगे। शुरुआत में थोड़ी बारिश हो सकती है लेकिन शाम को बारिश की संभावना ज्यादा है।

भारतीय टीम

रोहित शर्मा (कप्तान), शुबमन गिल, विराट कोहली, केएल राहुल (विकेटकीपर), इशान किशन, हार्दिक पंड्या, रवींद्र जड़ेजा, शार्दुल ठाकुर, जसप्रित बुमरा, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, मोहम्मद शमी, वाशिंगटन सुंदर, सूर्यकुमार यादव, श्रेयस अय्यर , प्रसिद्ध कृष्णा, तिलक वर्मा

श्रीलंकाई टीम

पथुम निसांका, कुसल परेरा, कुसल मेंडिस (विकेटकीपर), सदीरा समरविक्रमा, चैरिथ असलांका, धनंजय डी सिल्वा, दासुन शनाका (कप्तान), डुनिथ वेललेज, प्रमोद मदुशन, मथीशा पथिराना, सहान अराचिगे, दुशान हेमंथा, कासुन राजिथा, बिनुरा फर्नांडो, दिमुथ करुणारत्ने

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+