Asia Cup: बाबर आज़म का नया वर्ल्ड रिकॉर्ड, विराट कोहली और हाशिम अमला को पछाड़ा
Babar Azam: एशिया कप में नेपाल के खिलाफ मुकाबले में बाबर आज़म ने अपना 19वां शतक जमा दिया। बाबर आज़म न्स इस शतक के साथ ही कई रिकॉर्ड बनाए। वह वनडे में सबसे तेज 19 शतक जड़ने वाले पहले बल्लेबाज बन गए। उनसे पहले हाशिम अमला के नाम यह रिकॉर्ड था।
बाबर आज़म ने 19 शतकों के लिए 102 वनडे पारियां खेली हैं। हाशिम अमला ने 104 पारियों का सहारा लिया था। विराट कोहली ने इतने ही शतक 124 पारियों में जड़े थे और एबी डीविलियर्स ने 171 पारियां खेली थी। क्रिस गेल ने 189 पारियों में 19 वनडे शतक जमाए थे।

पाकिस्तान टीम के लिए वनडे में सबसे ज्यादा शतक का रिकॉर्ड सईद अनवर के नाम है। उन्होंने 20 शतक जड़े थे। बाबर आज़म अब अनवर से एक शतक पीछे हैं। एशिया कप में पाकिस्तान के लिए शतक जड़ने वाले वह तीसरे कप्तान बन गए हैं। शाहिद अफरीदी और शोएब मलिक ने भी एशिया कप में शतक जड़े थे।
बतौर कप्तान एशिया कप में 150 रन बनाने के मामले में बाबर आज़म पहले नम्बर पर हैं। उनसे पहले किसी अन्य किसी टीम के कप्तान ने ऐसा नहीं किया था। वनडे में 19 शतकों के मामले में डेविड वॉर्नर, ब्रायन लारा और महेला जयवर्धने की बराबरी बाबर आज़म ने कर ली।
पिछली 22 वनडे पारियों में बाबर आज़म के बल्ले से छठा शतक आया है। हालांकि वह 151 रन बनाकर आउट हो गए। वनडे में वह अपने सर्वाधिक स्कोर का रिकॉर्ड तोड़ने के बेहद करीब थे। एकदिवसीय क्रिकेट में बाबर का बेस्ट स्कोर 158 रन है, इसे वह तोड़ने से चूक गए।
नेपाल के खिलाफ मुकाबले में बाबर आज़म के अलावा इफ्तिखार अहमद ने भी धमाकेदार बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया और शतक जमाया। वह 109 रन बनाकर नाबाद लौटे। पाकिस्तानी टीम ने पहले बैटिंग करते हुए 6 विकेट पर 342 रनों का बड़ा स्कोर हासिल किया।
पिछली 22 पारियों में बाबर आज़म का स्कोर
58(139), 57(72), 114(83), 105*(115), 103(107), 77(93), 1(3), 74(85), 57(65), 91(125), 66(82), 79(114), 4(13), 49(46), 65(66), 54(62), 107(117), 1(5), 0(3), 53(66), 60(86), 151(131












Click it and Unblock the Notifications