Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

IND vs HKG: जानें कब, कहां और कैसे देख सकते हैं भारत-हांगकांग का मैच; ये हो सकती है प्लेइंग 11

एशिया कप 2022 के अपने दूसरे मुकाबले में बुधवार को भारत का सामना हांगकांग से होगा। यह मैच दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में शाम 7:30 बजे शुरू होगा।

नई दिल्ली, 30 अगस्त: एशिया कप 2022 के अपने दूसरे मुकाबले में बुधवार को भारत का सामना हांगकांग से होगा। यह मैच दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में शाम 7:30 बजे शुरू होगा। इस मैच में भारत की प्लेइंग 11 में कई बदलाव देखने को मिल सकते हैं। ऋषभ पंत और आर अश्विन को प्लेइंग 11 में मौका मिल सकता है। वहीं केएल राहुल और चहल बेंच पर बैठ सकते हैं। टूर्नामेंट के अपने पहले मैच में भारत ने पाकिस्तान को 5 विकेट से हराकर विजयी शुरुआत की थी। अगर भारत हांगकांग को मात देता है तो ग्रुप ए में टॉप पर पहुंच जाएगा।

लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल

लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल

भारत और हांगकांग के बीच मैच कब खेला जाएगा?
भारत और हांगकांग के मैच 31 अगस्त, बुधवार को खेला जाएगा।

भारत और हांगकांग के बीच मैच कहां खेला जाएगा?
भारत और हांगकांग के बीच मैच दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा।

भारत और हांगकांग के बीच मैच कितने बजे शुरू होगा?
भारत और हांगकांग के बीच मैच भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे शुरू होगा।

भारत और हांगकांग के बीच मैच कैसे देख सकते हैं?
भारत में एशिया कप 2022 का लाइव टेलिकास्ट स्टार स्पोर्ट्स और डीडी स्पोर्ट्स किया जाएगा। इसके अलावा फैंस एशिया कप के सभी मुकाबले डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर भी देख सकते हैं।

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग 11

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग 11

  • भारत: रोहित शर्मा, केएल राहुल / ऋषभ पंत, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या / दीपक हुड्डा, दिनेश कार्तिक, रवींद्र जडेजा, भुवनेश्वर कुमार, अर्शदीप सिंह, अवेश खान, युजवेंद्र चहल / आर अश्विन।
  • हांगकांग: निजाकत खान (कप्तान), यासिम मुर्तजा, बाबर हयात, किनचित शाह, एजाज खान, स्कॉट मैककेनी (विकेटकीपर), जीशान अली, हारून अरशद, एहसान खान, मोहम्मद गजानफर, आयुष शुक्ला।
दोनों टीमें इस प्रकार हैं

दोनों टीमें इस प्रकार हैं

  • हांगकांग: निजाकत खान (कप्तान), किनचित शाह, जीशान अली, हारून अरशद, बाबर हयात, आफताब हुसैन, अतीक इकबाल, एजाज खान, एहसान खान, स्कॉट मैककेनी (विकेटकीपर), गजनफर मोहम्मद, यासिम मुर्तजा, धनंजय राव, वाजिद शाह , आयुष शुक्ला, अहान त्रिवेदी, मोहम्मद वहीद।
  • भारतीय टीम: रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, ऋषभ पंत, दीपक हुड्डा, दिनेश कार्तिक, हार्दिक पांड्या, रवींद्र जडेजा, आर अश्विन, युजवेंद्र चहल, रवि बिश्नोई, भुवनेश्वर कुमार, अर्शदीप सिंह, अवेश खान। इसके अलावा तीन खिलाड़ियों को स्टैंडबाय पर रखा गया है। इनमें श्रेयस अय्यर, अक्षर पटेल और दीपक चाहर शामिल हैं।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+