सबसे बड़े सवाल का जवाब, कोहली ने खुद बताया, उनके खेल में क्या कमी आई, जो वो ब्रेक पर गए
नई दिल्ली, 27 अगस्त: पाकिस्तान के खिलाफ भारत के बहुप्रतीक्षित मुकाबले पहले, भारत के पूर्व कप्तान विराट कोहली ने इस बारे में खुल कर बात की है कि उनको अपने खेल में क्या कमी महसूस हुई। कोहली क्रिकेट से डेढ़ महीने के लंबे ब्रेक के बाद वापसी कर रहे हैं क्योंकि उनकी फॉर्म काफी खराब चल रही थी। अब शनिवार को वह 2019 के बाद से अपना पहला अंतरराष्ट्रीय शतक बनाने की कोशिश फिर से शुरू करेंगे।
कोहली ने आखिरी बार 17 जुलाई को इंग्लैंड में एक अंतरराष्ट्रीय मैच खेला था। (कवर फोटो सौजन्य- बीसीसीआई/स्क्रीनशॉट)

स्वाभाविक रूप से बाहर आनी बंद हो गई थी अंदर की 'आग'
BCCI.TV से बात करते हुए, उन्होंने इस तथ्य को स्वीकार किया कि मैदान पर अपनी जिस इंटेनसिटी के लिए कोहली जाने जाते हैं वह अब स्वाभाविक रूप से बाहर आनी बंद हो गई थी। कोहली ने बताया कि हाई इंटेनसिटी उनके खेल की तैयारी का हिस्सा है जिसमें वो सुबह उठने के साथ ही दिन के साथ वार्तालाप करते हैं कि आज क्या होने जा रहा है। वह हर पल में खुद के अंदर खुशी को देखते हैं। यही उनकी तैयारी की प्रक्रिया है, लेकिन अब यह चीजें उनके साथ स्वाभाविक तौर पर नहीं हो रही थी।

मुझे पता नहीं चला, सब होता गया
कोहली ने कहा, "मैं ऐसा इंसान हूं जो सुबह उठकर ये सोचता है कि आज के दिन के पास मुझे देने के लिए क्या है। मैं अपनी टीम को किसी भी कीमत पर जीत दिलाना चाहता हूं और मुझे कुछ समय के लिए सांस लेने के लिए बाहर जाने की जरूरत है तो मैं ऐसा करूंगा। मेरा मतलब है कि मैं इस तरह की तैयारी कर रहा हूं ताकि मैं उस तरह से खेल सकूं। ऐसा स्वाभाविक रूप से नहीं हो रहा था और मुझे खुद को धकेलना पड़ रहा था। लेकिन मुझे इसका अहसास नहीं था।"

इंटेंसिटी मेरे लिए नॉर्मल है, लोग हैरान होते हैं
कोहली ने यह भी बताया कि टीम और बाहर भी लोग उनसे पूछते हैं कि वह इतने हाई इंटेंसिटी में क्यों रहते हैं।
उन्होंने फिर इसका जवाब दिया, "लोग मुझसे बहुत पूछते हैं, आप मैदान पर यह कैसे करते हैं और आप इतनी तीव्रता के साथ कैसे आगे बढ़ते हैं। मैं उन्हें सिर्फ यह बताता हूं कि मुझे खेल खेलना पसंद है और मुझे इस फैक्ट से प्यार है कि मेरे पास हर गेंद में योगदान करने के लिए बहुत कुछ है, और मैं अपनी ऊर्जा का हर इंच मैदान पर दूंगा। मेरे लिए यह नॉर्मल है।"

मैं जीतना चाहता हूं
"मुझे यह कभी भी असामान्य नहीं लगा। बाहर के बहुत से लोगों ने मुझे देखा और यहां तक कि टीम के भीतर भी उन्होंने मुझसे पूछा कि आप इसे कैसे बनाए रखते हैं, और मैंने बस एक साधारण बात कही कि मैं जीतना चाहता हूं।"
कोहली ने अपनी बैटिंग के लिए कप्तानी से त्याग दिया था। पर रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर में भी कप्तानी छोड़ने के बाद, कोहली ने आईपीएल -15 में बल्ले को शांत रखा, जिसमें 16 मैचों में 22.73 की औसत से 341 रन बनाए।
कोहली को मिला राहुल का समर्थन
कोहली का हालिया फॉर्म चर्चा का विषय रहा है। हालांकि, भारत के उप-कप्तान केएल राहुल कोहली के समर्थन में सामने आए और कहा कि बाहर से आलोचना ने पूर्व भारतीय कप्तान को मुश्किल समय में परेशान नहीं किया।
केएल राहुल ने आगे कहा, "मुझे यकीन है कि अच्छी चीजें होंगी और हम सभी उत्सुकता से चाहते हैं कि विराट विराट कोहली फॉर्म में वापस आए। हम एक भारतीय टीम के रूप में चिंतित नहीं हैं।"












Click it and Unblock the Notifications