ट्रेनिंग के दौरान हसन अली को मिली इंडियन लेडी, तेज गेंदबाज ने कहा- 'आई लव इंडिया'
दुबई, 31 अगस्त: पाकिस्तान को एशिया कप में भारत से मिली हार के बावजूद भी दोनों देशों के खिलाड़ियों के बीच के रिश्ते बिल्कुल वैसे ही हैं जैसे पहले थे। दोनों ही तरफ के क्रिकेटर अभी भी आपस में अच्छे पलों को शेयर कर रहे हैं, हंस रहे हैं और क्रिकेट से बाहर की चीजों पर भी बातचीत कर रहे हैं। ऐसा तब हो रहा है जब वे दुबई में आईसीसी क्रिकेट अकादमी में प्रैक्टिस करते हुए एक दूसरे से मुलाकात कर लेते हैं। ऐसे ही फैंस के साथ भी मुलाकात हो रही है।

आई लव इंडिया
पाकिस्तान के फैंस अपने पसंदीदा भारतीय खिलाड़ियों के साथ फोटो खिंचाने को लेकर अभी भी काफी उत्सुक है और कुछ भारतीय फैंस ऐसे भी हैं जो बाबर आजम की झलक लेने के लिए बाउंड्री पर खड़े रहते हैं और फोटो लेने की कोशिश करते हैं। ऐसे ही एक और वीडियो में हमने पाकिस्तान के तेज गेंदबाज हसन अली को भारतीय फैंस के साथ मुलाकात करते हुए देखा गया। यह मंगलवार का दिन था जब पाकिस्तान का ट्रेनिंग सेशन चल रहा था और हसन को यह कहते हुए सुने गए कि, मैं भारत से प्यार करता हूं, आई लव इंडिया।

इंडिया से तो फैंस होंगे ही ना
उन्होंने ऐसा तब कहा जब एक भारतीय महिला उनके लिए इंतजार कर रही थी। उस महिला के बराबर में एक और व्यक्ति खड़ा था जिसने पाकिस्तानी तेज गेंदबाज को बताया कि उनके भारत में काफी फैंस है और फोटो की भी गुजारिश की। इस पर अली ने कहा कि, इंडिया से तो फैंस होंगे ही ना।
28 साल के हसन अली काफी मजाक के मूड में थे वह बहुत अच्छी भावना के साथ फैंस से मिले। उन्होंने जोगिंग करते हुए पत्रकारों से भी बातचीत की। यहां ध्यान देने वाली बात यह है कि हसन अली की पत्नी सामिया आरजू भारतीय मूल की हैं। यह तेज गेंदबाज शुरू में पाकिस्तान की एशिया कप टीम का हिस्सा नहीं था लेकिन मोहम्मद वसीम जब चोटिल होकर बाहर हुए तब अली को बुलाया गया।
यहां देखें वीडियो-
हसन अली भारत के खिलाफ मैच में नहीं थे क्योंकि बाबर आजम ने अपने तीन विशेषज्ञ सीमर के रूप में हारिस रऊफ, शाहनवाज दहानी और नसीम शाह के साथ जाना पसंद किया। लेकिन रऊफ और नसीम की ऐंठन के साथ, यह देखना दिलचस्प होगा कि क्या हसन को हांगकांग के खिलाफ जाने का मौका मिलता है। इस मैच को जीतने के बाद पाकिस्तान टूर्नामेंट के सुपर 4 चरण के लिए क्वालीफाई कर सकता है। हालांकि उसके लिए भारत को आज हांगकांग को हराना होगा।












Click it and Unblock the Notifications