Pak vs HK: पाकिस्तान ने हांगकांग को 155 रन से दी मात, सुपर-4 में रविवार को भारत से होगा मुकाबला
एशिया कप 2022 का छठा मुकाबला आज पाकिस्तान और हांगकाग के बीच खेला गया। यह मैच शारजाह क्रिकेट स्टेडियम, शारजाह में शाम 7:30 बजे शुरू हुआ।
नई दिल्ली, 2 सितंबर: एशिया कप 2022 का छठा मुकाबला आज पाकिस्तान और हांगकाग के बीच शारजाह क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया। हांगकांग ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान ने 2 विकेट खोकर 193 रन बनाए। जवाब में हांगकांग की टीम 38 रन पर ही सिमट गई। पाकिस्तान ने इस मुकाबले में 155 रन से जीत दर्ज की। इसके साथ ही हांगकांग का एशिया कप 2022 का सफर समाप्त हो गया है। पाकिस्तान टीम अब सुपर-4 में पहुंच गई है और रविवार को उनका मुकाबला भारत से होगा।

रिजवान ने जड़ा अर्धशतक
पहले बल्लेबाजी करने उतरी पाकिस्तान की शुरुआत कुछ खास नहीं रही। कप्तान बाबर आजम तीसरे ओवर की आखिरी गेंद पर 9 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। इसके बाद विकेटकीपर बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान और फखर जमान के बीच के बीच दूसरे विकेट के लिए 116 रन की साझेदारी हुई। 17वें ओवर की पहली गेंद पर जमान 53 रन बनाकर आउट हुए। वहीं रिजवान 78 और खुशदिल शाह 35 रन बनाकर नाबाद रहे। हांगकांग की ओर से एहसान खान ने 2 विकेट अपने नाम किए।

पाकिस्तान की शानदार गेंदबाजी
194 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी हांगकांग की शुरुआत कुछ खास नहीं रही। तीसरे ओवर की पहली ही गेंद पर निजाकत खान 8 रन बनाकर पवेलियन लौटे। इसके बाद यासिम मुर्तजा ने 2, बाबर हयात ने 0, किनचित शाह ने 6, एजाज खान ने 1, स्कॉट मैककेनी ने 4, जीशान अली ने 3, हारून अरशद ने 3 रन, आयुष शुक्ला ने 1 और मोहम्मद गजानफर ने 0 रन बनाया। पाकिस्तान की ओर से नसीम शाह ने 2, शाहनवाज दहानी ने 1, शादाब खान ने 4 और मोहम्मद नवाज़ ने 3 विकेट चटकाए।

दोनों टीमों की प्लेइंग 11
- पाकिस्तान: बाबर आजम (कप्तान), मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर), फखर जमान, आसिफ अली, इफ्तिखार अहमद, खुशदिल शाह, शादाब खान, मोहम्मद नवाज, नसीम शाह, हारिस रऊफ, शाहनवाज दहानी।
- हांगकांग: निजाकत खान (कप्तान), यासिम मुर्तजा, बाबर हयात, किनचित शाह, एजाज खान, स्कॉट मैककेनी (विकेटकीपर), जीशान अली, हारून अरशद, एहसान खान, आयुष शुक्ला, मोहम्मद गजानफर।

दोनों टीमें इस प्रकार हैं
- हांगकांग: निजाकत खान (कप्तान), किनचित शाह, जीशान अली, हारून अरशद, बाबर हयात, आफताब हुसैन, अतीक इकबाल, एजाज खान, एहसान खान, स्कॉट मैककेनी (विकेटकीपर), गजनफर मोहम्मद, यासिम मुर्तजा, धनंजय राव, वाजिद शाह , आयुष शुक्ला, अहान त्रिवेदी, मोहम्मद वहीद।
- पाकिस्तान टीम: बाबर आजम (कप्तान), फखर जमान, हैदर अली, खुशदिल शाह, आसिफ अली, इफ्तिखार अहमद, शादाब खान, मोहम्मद नवाज, मोहम्मद वसीम जूनियर, मोहम्मद रिजवान, हारिस रऊफ, नसीम शाह, शाहनवाज दहानी, उस्मान कादिर, मोहम्मद हसनैन।












Click it and Unblock the Notifications