IND vs HK: हांगकांग ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी, ऋषभ पंत को प्लेइंग 11 में मिली जगह
एशिया कप 2022 के अपने दूसरे मुकाबले में आज भारत का सामना हांगकांग से हो रहा है। अगर भारत हांगकांग को मात देता है तो ग्रुप ए में टॉप पर पहुंच जाएगा।
नई दिल्ली, 31 अगस्त: एशिया कप 2022 के अपने दूसरे मुकाबले में आज भारत का सामना हांगकांग से हो रहा है। हांगकांग ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का निर्णाय लिया है। यह मैच दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में शाम 7:30 बजे शुरू होगा। टूर्नामेंट के अपने पहले मैच में भारत ने पाकिस्तान को 5 विकेट से हराकर विजयी शुरुआत की थी। अगर भारत हांगकांग को मात देता है तो ग्रुप ए में टॉप पर पहुंच जाएगा। आज के मैच में ऋषभ पंत को प्लेइंग 11 में जगह दी गई है, वहीं हार्दिक पांड्या को आराम दिया गया है।

दोनों टीमों की प्लेइंग 11
भारत: रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, ऋषभ पंत, रवींद्र जडेजा, दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), भुवनेश्वर कुमार, अवेश खान, युजवेंद्र चहल, अर्शदीप सिंह।
हांगकांग: निजाकत खान (कप्तान), यासिम मुर्तजा, बाबर हयात, किनचित शाह, एजाज खान, स्कॉट मैककेनी (विकेटकीपर), जीशान अली, हारून अरशद, एहसान खान, मोहम्मद गजानफर, आयुष शुक्ला।

मौसम और पिच का हाल
यह मैच दुबई के इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जा रहा है, जहां दिन का तापमान काफी ज्यादा रहेगा लेकिन शाम में मैच के दौरान 30 डिग्री सेल्सियस के आसपास तापमान मिलेगा। दुबई में बारिश के कोई आसार नहीं है और साफ आसमान के तले यह मुकाबला होगा। हवा की रफ्तार 19 किलोमीटर प्रति घंटा चलेगी और नमी के 37 प्रतिशत रहने के आसार हैं। पिच की बात करें तो भारत और पाकिस्तान का मुकाबला ग्रीन सतह पर खेला गया जहां तेज गेंदबाजों ने अच्छा बाउंस प्राप्त किया लेकिन स्विंग ज्यादा नहीं हो पाई थी। इस पिच पर बल्लेबाजों को थोड़ी दिक्कत हो सकती है और यह मुकाबला लो स्कोरिंग रह सकता है।

दोनों टीमें इस प्रकार हैं
- हांगकांग: निजाकत खान (कप्तान), किनचित शाह, जीशान अली, हारून अरशद, बाबर हयात, आफताब हुसैन, अतीक इकबाल, एजाज खान, एहसान खान, स्कॉट मैककेनी (विकेटकीपर), गजनफर मोहम्मद, यासिम मुर्तजा, धनंजय राव, वाजिद शाह , आयुष शुक्ला, अहान त्रिवेदी, मोहम्मद वहीद।
- भारतीय टीम: रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, ऋषभ पंत, दीपक हुड्डा, दिनेश कार्तिक, हार्दिक पांड्या, रवींद्र जडेजा, आर अश्विन, युजवेंद्र चहल, रवि बिश्नोई, भुवनेश्वर कुमार, अर्शदीप सिंह, अवेश खान। इसके अलावा तीन खिलाड़ियों को स्टैंडबाय पर रखा गया है। इनमें श्रेयस अय्यर, अक्षर पटेल और दीपक चाहर शामिल हैं।












Click it and Unblock the Notifications