IND vs HK: जडेजा का कमाल, फ्री हिट पर भारत को दिलाया विकेट; हांगकांग के कप्तान को भेजा पवेलियन
एशिया कप 2022 का चौथा मुकाबला बुधवार को भारत और हांगकांग के बीच खेला गया। हांगकांग के कप्तान निजाकत खान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया।
नई दिल्ली, 31 अगस्त: एशिया कप 2022 का चौथा मुकाबला बुधवार को भारत और हांगकांग के बीच खेला गया। हांगकांग के कप्तान निजाकत खान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने 20 ओवर में 02 विकेट खोकर 192 रन बनाए। 193 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी हांगकांग की शुरुआत कुछ खास नहीं रही। दूसरे ओवर की आखिरी गेंद पर ही भारत को पहली सफलता मिली।
Recommended Video

फ्री हिट पर दिलाया विकेट
सलामी बल्लेबाज यासिम मुर्तजा 9 गेंदों पर 9 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद छठे ओवर की आखिरी गेंद पर हांगकांग को दूसरा झटका लगा। कप्तान निजाकत खान 12 गेंदों पर 10 रन बनाकर रन आउट हुए। अर्शदीप सिंह के ओवर की आखिरी गेंद नो बॉल थी। ऐसे में हांगकांग को फ्री हिट मिली, कप्तान निजाकत ने इस गेंद को ऑफ साइड पर मारने का प्रयास किया और वह रन लेने के लिए भागे। इधर जडेजा ने गेंद पकड़ी और शानदार थ्रो से गिल्लियां बिखेर दीं। फ्री हिट होने के बाद भी रन आउट होने के कारण निजाकत को पवेलियन लौटना पड़ा।
Replay of Nizakat's run out.
Hong Kong needs to remember they're playing with the big boys now. Jadeja is an arm you do NOT run on. pic.twitter.com/BbLss6vwzu— Sweary Aaron is free at last! (@TripperheadToo) August 31, 2022

सूर्या-विराट ने जड़ा अर्धशतक
टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारत की औसत शुरुआत रही। 5वें ओवर की 5वीं गेंद पर कप्तान रोहित शर्मा 13 गेंदों पर 21 रन बनाकर कैच आउट हुए। इसके बाद 13वें ओवर की आखिरी गेंद पर केएल राहुल 39 गेंदों पर 36 रन बनाकर पवेलियन लौटे। इसके बाद आए सूर्यकुमार यादव ने तूफानी बल्लेबाजी की। कोहली ने भी उनका भरपूर साथ दिया। विराट ने 44 गेंदों पर 59 रन की पारी खेली। इस पारी में उन्होंने 3 चौके और एक छक्का जड़ा। वहीं सूर्यकुमार यादव ने 26 गेंदों पर 68 रन की तूफानी पारी खेली। इस पारी में उन्होंने 6 चौके और 6 छक्के जड़े।

दोनों टीमों की प्लेइंग 11
- भारत: रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, ऋषभ पंत, रवींद्र जडेजा, दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), भुवनेश्वर कुमार, अवेश खान, युजवेंद्र चहल, अर्शदीप सिंह।
- हांगकांग: निजाकत खान (कप्तान), यासिम मुर्तजा, बाबर हयात, किनचित शाह, एजाज खान, स्कॉट मैककेनी (विकेटकीपर), जीशान अली, हारून अरशद, एहसान खान, मोहम्मद गजानफर, आयुष शुक्ला।












Click it and Unblock the Notifications