IND vs AFG: दोस्त के सैकड़े को देख AB को याद आया वो खास पल, बोले कोहली- 'थैंक्स बिस्कुट', अनुष्का हैरान

खेल डेस्क, 9 सितंबर। एशिया कप में इंडिया का सफर अब खत्म हो चुका है लेकिन इस सफर की विदाई टीम इंडिया के पूर्व कप्तान और डैशिंग प्लेयर कहे जाने वाले विराट कोहली के बहुप्रतिक्षित शतक के साथ हुई है। पाकिस्तान और श्रीलंका से मिली हार ने भारतीय क्रिकेट प्रेमियों का दिल तोड़ दिया था क्योंकि सीरीज से पहले इंडिया को ही एशिया कप के खिताब का प्रबल दावेदार माना जा रहा था लेकिन जिस तरह भारत टूर्नामेंट में हारा उसकी आशा किसी को नहीं थी और इसलिए भारत की हार पर लोग लगातार टीम को ट्रोल कर रहे थे।

कोहली ने खत्म किया सूखा, मारा सैकड़ा

कोहली ने खत्म किया सूखा, मारा सैकड़ा

लेकिन दुबई स्टेडियम में गुरुवार को खेले गए भारत-अफगानिस्तान मुकाबले में जब विराट कोहली ने आतिशी पारी खेली तो लोगों को थोड़ा सुकून जरूर मिला क्योंकि कोहली पिछले ढाई सालों से एक सैकड़े के लिए तरस रहे थे, हालांकि एशिया कप में उनके खामोश बल्ले से आवाज निकली थी लेकिन श्रीलंका के खिलाफ शून्य पर आउट होने के बाद वो फिर से आलोचकों के निशाने पर थे।

71वीं इंटरनेशनल सेंचुरी

71वीं इंटरनेशनल सेंचुरी

लेकिन कल के मैच में विराट कोहली सबकुछ भूलाकर खेल रहे थे और मैदान के चारों ओर तगड़े शॉट्स लगाकर ना केवल उन्होंने आलोचकों को जवाब दिया बल्कि उन्होंने 71वीं इंटरनेशनल सेंचुरी भी पूरी की और पूर्व ऑस्ट्रेलियाई कप्तान रिकी पोंटिंग की बराबरी कर ली है।

अब सिर्फ सचिन तेंदुलकर से पीछे कोहली

अब सिर्फ सचिन तेंदुलकर से पीछे कोहली

अब कोहली सबसे ज्यादा शतक जड़ने वालों की लिस्ट में दूसरे नंबर पर पहुंच गए हैं। उनके आगे अब महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर हैं, जिन्होंने सौ शतक जड़े हैं।

12 चौके और 6 छक्के शामिल

बता दें कोहली ने अफगानिस्तान के खिलाफ 61 गेंदों पर 122 रन की नाबाद पारी खेली, जिसमें 12 चौके और 6 छक्के शामिल हैं।

एबी डिविलियर्स को याद आया खास पल

एबी डिविलियर्स को याद आया खास पल

इस शतक के बाद कोहली के चाहने वाले उनको बधाई दे रहे हैं, उनकी तारीफ करने वालों में उनके अजीज दोस्त और दक्षिण अफ्रीका के पूर्व क्रिकेटर एबी डिविलियर्स भी शामिल हैं। एबी डिविलियर्स उर्फ एबी और कोहली का दोस्ताना जगजाहिर हैं। दोनों आईपीएल में भी साथ खेल चुके हैं। एबी ने कोहली की तारीफ करते हुए एक मजेदार पोस्ट शेयर की है।

अनुष्का शर्मा भी हैरान

अनुष्का शर्मा भी हैरान

जिसे देखकर फैंस तो हैरान हैं ही साथ ही मिसेज विराट कोहली यानी कि अनुष्का शर्मा भी हैरान रह गईं। दरअसल एबी ने अपनी पोस्ट में अपनी और कोहली की एक फोटो शेयर की है, जिसमें विराट और वह एक स्कूटर पर बैठे हैं। उन्होंने लिखा कि 'उनकी सेंचुरी के साथ मुझे लगा कि यह पुरानी फोटो शेयर करनी चाहिए। दमदार बल्लेबाजी की बहुत ऐसी पारियां आएंगी।'

'हाहाहा' लिखा और फिर...

'हाहाहा' लिखा और फिर...

इस फोटो को देखकर अनुष्का ने कमेंट में लिखा, 'Oh My God', तो वहीं कोहली कहां पीछे रहने वाले थे उन्होंने उस पोस्ट को लाइक करते हुए पहले 'हाहाहा' लिखा और फिर जो लिखा वो और ज्यादा फनी था।

दोस्त को कहा-'शुक्रिया बिस्कुट'

उन्होंने अपने दोस्त को कहा-'शुक्रिया बिस्कुट'। आपको बता दें कि कोहली और एबी की ये पोस्ट सोशल मीडिया पर छाई हुई है और लोग जमकर इस पर कमेंट कर रहे हैं।

IND vs AFG: AB को कोहली ने क्यों कहा-थैंक्स बिस्कुट?

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+