Virat Kohli के सबसे बड़े फैन ने मांगी दुआ, कहा- चाहते हैं वो फॉर्म में आए और ढेर सारे रन बनाए

एशिया कप 2022 में टीम इंडिया ने जीत के साथ अपने सफर का आगाज किया। पाकिस्तान को रोमांचक मुकाबले में 5 विकेट से हराने के बाद भारत आज अपना दूसरे मुकाबला हॉन्ग कॉन्ग के खिलाफ खेलेगा।

दुबई, 31 अगस्त: एशिया कप 2022 में टीम इंडिया ने जीत के साथ अपने सफर का आगाज किया। पाकिस्तान को रोमांचक मुकाबले में 5 विकेट से हराने के बाद भारत आज अपना दूसरे मुकाबला हॉन्ग कॉन्ग के खिलाफ खेलेगा। ये मैच दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम, दुबई में खेला जाएगा। मुकाबले से पहले हॉन्ग कॉन्ग के कप्तान निजाकत खान का पूर्व भारतीय कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) को लेकर दिया एक बयान लगातार चर्चा में बना हुआ है।

ऐसा क्या बोल गए निजाकत?

ऐसा क्या बोल गए निजाकत?

निजाकत खान ने विराट कोहली की फॉर्म को लेकर बड़ा बयान दिया है। हॉन्ग कॉन्ग के कप्तान का ऐसा कहना है कि वो कोहली की सबसे बड़े फैन है और उन्हें अपना आदर्श भी मानते हैं। निजाकत ने दुआ भी मांगी है कि विराट जल्द ही फॉर्म में लौटे और फिर से ढेर सारे रन बनाए। याद दिला दें कि हॉन्ग कॉन्ग के कप्तान से पहले पाकिस्तानी पेसर शाहीन शाह अफरीदी ने भी विराट कोहली की फॉर्म में वापसी के लिए दुआ मांगी थी।

बस हमारे खिलाफ ना चले बल्ला

बस हमारे खिलाफ ना चले बल्ला

भारत के खिलाफ मैच से पहले हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस में निजाकत खान से विराट कोहली की खराब फॉर्म को लेकर सवाल किया गया। इस पर उन्होंने कहा, ''मैं विराट कोहली का बड़ा फैन हूं। उन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ अच्छी बल्लेबाजी की। हम दुआ करते हैं कि वो फॉर्म में लौटें और काफी रन बनाए। लेकिन, हमारे खिलाफ बड़ा स्कोर ना बनाएं। कोहली ने भारतीय क्रिकेट को पूरी तरह बदलकर रख दिया है। उनकी फिटनेस का स्तर कमाल का है। इसलिए मेरे लिए वो आदर्श हैं।''

फॉर्म आती-जाती रहती है

फॉर्म आती-जाती रहती है

निजाकत खान ने कोहली को लेकर आगे कहा, ''फॉर्म तो आती-जाती रहती है। हर खिलाड़ी बुरे दौर से गुजरता है। वो अभी भी 30-40 रन बना रहे हैं, जबकि लोग चाहते हैं वो शतक लगाएं। वो अभी भी अच्छी बल्लेबाजी कर रहे हैं। यह अलग बात है कि वो बड़ी पारी नहीं खेल पा रहे। वो बड़े मैच के खिलाड़ी हैं। उन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ मैच में भी 35 रन की पारी में कुछ अच्छे शॉट्स खेले थे।''

पाक के खिलाफ मिला था स्टार्ट

पाक के खिलाफ मिला था स्टार्ट

पाकिस्तान के खिलाफ विराट कोहली को पहले ही ओवर में जीवनदान मिला था। हालांकि, उसके बाद वो अच्छे रंग में नजर आए और दमदार शॉट्स भी खेले। पूर्व भारतीय कप्तान ने 34 गेंदों पर 3 चौके और एक छक्के की मदद से कुल 35 रन बनाए। हालांकि, वह बड़ी पारी नहीं खेल सके लेकिन उन्होंने फॉर्म में वापसी के बढ़िया संकेत दिए।

एशिया कप से पहले विराट इंग्लैंड दौरे पर भारतीय टीम का हिस्सा थे, जहां तीनों फॉर्मेट के 6 मैचों में उनके बल्ले से केवल 76 रन देखने को मिले थे।

हॉन्ग कॉन्ग के इरादे बुलंद

हॉन्ग कॉन्ग के इरादे बुलंद

टी20 इंटरनेशनल में भारत और हॉन्ग कॉन्ग के बीच ये पहला मुकाबला होगा। कागजों पर भले ही हॉन्ग कॉन्ग को कम आंका जा रहा हो, लेकिन क्रिकेट के खेल में किसी को भी हल्के में नहीं लिया जा सकता। निजाकत ने कहा कि उनकी टीम भारत को कड़ी टक्कर देगी। उन्होंने कहा, ''हमने एशिया कप में भारत के खिलाफ मुकाबले के लिए अच्छी तैयारी की है। पिछले कुछ महीनों से हम अच्छा क्रिकेट खेल रहे हैं। हमने क्वालिफायर में तीनों मैच जीते। पिछली बार भी एशिया कप में हम भारत से 20 रन से ही हारे थे। टी20 फॉर्मेट में कुछ भी हो सकता है। हम अतीत में यह देख चुके हैं कि कैसे एसोसिएट देशों ने भी बड़ी टीमों को हराया है। हम सकारात्मक सोच के साथ मैच में उतरेंगे और अपने प्लान के मुताबिक खेलेंगे।''

क्या हुआ था 2018 के मैच में

क्या हुआ था 2018 के मैच में

2018 के एशिया कप में भी दुबई के ही मैदान पर भारत और हॉन्ग कॉन्ग के बीच मुकाबला खेला गया था। तब ये टूर्नामेंट 50 ओवर फॉर्मेट में खेला गया था और भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 285-7 का स्कोर बनाया था। शिखर धवन (127) टॉप स्कोरर रहे थे, जबकि अंबाती रायडू ने 60 रन बनाए थे। हॉन्ग कॉन्ग ने भी भारत को टक्कर दी और हालांकि टारगेट हासिल नहीं कर पाई। टीम ने 259-8 का स्कोर बनाया और केवल 26 रन से मैच हारी। निजाकत खान ने उस मैच ने 92 रन बनाए थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+